Raigarh News: 4 विधानसभा क्षेत्र मे 24532 नये मतदाता जुड़े, तो वही 14282 लोगो का नाम कटे – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News: 4 विधानसभा क्षेत्र मे 24532 नये मतदाता जुड़े, तो वही 14282 लोगो का नाम कटे

Raigarh News: रायगढ़| विधानसभा चुनाव के लिए नए युवा मतदाताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। इस बार चारों विधानसभा में 24 हजार 532 नए मतदाता प्रत्याशियों की जीत-हार का फैसला करने में अहम भूमिका हो सकती है। दरअसल पिछले एक साल से पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत नाम जोड़े और कांटे गए हैं। वैसे तो सालभर में चार बार नाम जोड़ने और काटने का काम पुनरीक्षण के तहत किया गया, लेकिन मतदाता अंतिम प्रकाशन के दौरान 29 हजार 532 नए मतदाता के नाम जोड़े गए।

वहीं 19 हजार 282 लोगों के नाम भी कांटे गए है। इस दौरान 13 हजार 373 लोगों ने पिता, पति के नाम सहित पता व नाम में बदलाव किया है। मतदान के लिए वोटर आईडी अनिवार्य नहीं है, लेकिन मतदाता सूची में नाम होना अनिवार्य है। किसी भी मान्य आईडी प्रूफ से वोट डाल सकते हैं। विधानसभा चुनाव 17 अक्टूबर को होगा। इसके पहले निर्वाचन आयोग ने पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत सालभर में चार बार नाम जोड़े। नए वोटरों को जोड़ा गया। सबसे ज्यादा धरमजयगढ़ में नाम जुड़े गए हैं। वहीं सबसे ज्यादा नाम लैलूंगा से काटे गए हैं। हालांकि अंतिम प्रकाशन के बाद भी पुनरीक्षण का कार्य अक्टूबर के अंतिम सप्ताह तक किया गया।

Read more: सुप्रीम कोर्ट ने दिवाली पर पटाखे जलाने को लेकर दिया बड़ा आदेश

विधानसभा आम निर्वाचन में रायगढ़ जिले के चारों विधानसभाओं से 80 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों और 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले 207 मतदाताओं को उनके निवास स्थल से मतदान करने की सुविधा प्रदान की गई हैै। बता दें कि भारत निर्वाचन आयोग ने विधानसभा निर्वाचन में शत-प्रतिशत मतदान की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 80 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों और 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले मतदाताओं को उनके निवास स्थल पर मतदान करने हेतु प्रारूप 12घ में आवेदन करने की सुविधा प्रदान की गई हैै।

जिसके तहत आवेदन की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर तक जिले में विधानसभा क्षेत्र 15-लैलूंगा से 29, 16-रायगढ़ से 53, 18-खरसिया से 89 व 19-धरमजयगढ़ से 36, इस प्रकार कुल 207 मतदाताओं के आवेदन प्राप्त किए गए है। प्रारूप 12घ में आवेदन करने वाले मतदाताओं के निवास स्थल पर डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान कराने हेतु गठित दल का द्वितीय प्रशिक्षण सृजन सभा कक्ष में आयोजित किया गया। दल में 2 मतदान अधिकारी, 1 माइक्रो-आब्जर्वर, 1 वीडियोग्राफर तथा सुरक्षा बल शामिल रहेंगे। सभी रिटर्निंग आफिसर द्वारा प्रारूप 12घ में आवेदन करने वाले मतदाताओं के डाक मतपत्र की सुविधा दी गई है।

खरसिया में सबसे ज्यादा मतदाता

विधानसभा चुनाव को लेकर मतदाता सूची में नाम जोड़ने और काटने का काम समय-समय पर किया गया। अंतिम प्रकाशन के बाद सबसे ज्यादा खरसिया विधानसभा में 215223 मतदाता हैं। इसमें 7294 नए मतदाता शामिल हुए हैं। वहीं 4305 मतदाता के नाम काटे गए हैं। नए मतदाता इस विधानसभा में समीकरण तय कर सकते हैं।

वोटर आईडी में गलती होने पर भी दे सकते हैं वोट

Raigarh News: नए मतदाता सहित वे मतदाता जिनके नाम, पता, पिता व उम्र में गलती है वो भी वोट डाल सकते हैं। केवल मतदाता सूची में नाम होना अनिवार्य है। इसके साथ पेन, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड जैसे आईडी प्रूफ दिखाकर अपने मत का प्रयोग कर सकते हैं

Related Articles

Back to top button