घर में लगी आग, पति-पत्नी झुलसे, जांच में जुटी पुलिस – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

घर में लगी आग, पति-पत्नी झुलसे, जांच में जुटी पुलिस

राउरकेला| बनई थाना क्षेत्र के एक घर में अचानक आग लगने से पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गये। दोनों घायलों को जिला अस्पताल भर्ती किया गया है। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर होने के कारण उन्हें राउरकेला हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक शिवाजी लकड़ा और उनकी पत्नी अनिता लकड़ा बणई कॉलेज के पीछे किराए के मकान में रहते है। शिवाजी ओडिशा माइनिंग कॉर्पोरेशन में कार्यरत है। मकान में आग कैसे लगी, दंपति किसी तरह चपेट में आए इसकी जानकारी स्पष्ट नहीं हो सका है। मामले को लेकर बणई पुलिस जांच में जुटी है।

Related Articles

Back to top button