भारत ने दूसरी बार जीता महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब – RGH NEWS
देश

भारत ने दूसरी बार जीता महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब

Asian Champions Trophy 2023: मारंग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में एक रोमांचक फाइनल मुकाबले में, भारतीय महिला हॉकी टीम ने 4-0 से मैच जीतकर एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी का खिताब अपने नाम कर लिया है। भारत की तरफ से संगीता (17वें मिनट),नेहा (46वें मिनट), लारेमसियामी (57वें) और वंदना कटारिया (60वें मिनट) ने ये गोल दागे।

गोल्ड मेडल जीतने वाली भारतीय टीम को लेकर हॉकी इंडिया ने ट्वीट कर ऐलान किया कि प्रत्येक खिलाड़ी को तीन-तीन लाख रुपये इनाम के रूप में दिए जाएंगे। इसके साथ ही सहयोगी स्टाफ के सभी सदस्य को 1.5 लाख रुपये दिए जाएंगे। बता दें कि यह भारत का दूसरा एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब है। इससे पहले भारतीय टीम ने सिंगापुर में आयोजित 2016 में अपना पहला खिताब जीता था।

Read more: कम कीमत में गदर मचाने आया POCO का ये धुआंधार Smartphone!

Asian Champions Trophy 2023: इससे पहले इसी टूर्नामेंट के लीग स्टेज मुकाबले में भारतीय टीम ने जापान को हराया था। वहीं 2023 एशियन गेम्स के ब्रॉन्ज मेडल के प्लेऑफ में भी जापान को 2-1 के समान अंतर से हराया था। इस जीत के बाद भारतीय महिला हॉकी टीम की कोच जेनेके शॉपमैन ने कहा,’हमें फाइनल में 4-0 से जीत की अपेक्षा नहीं थी। हम बहुत खुश हैं। मैच देखने आए फैंस ने टीम का बहुत हौसला बढ़ाया। हमारी बहुत मदद की।’

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button