छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

महादेव बेटिंग ऐप पर केंद्र सरकार ने बैन लगाया

Cg news रायपुर : केंद्र सरकार ने महादेव सट्टेबाजी ऐप पर प्रत‍िबंध लगा दिया है। प्रवर्तन न‍िदेशालय (ED) की सिफारिश पर इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने महादेव बुक और रेड्डी अन्नाप्रिस्टोप्रो समेत 22 अवैध सट्टेबाजी ऐप्स और वेबसाइटों को ब्लॉक करने का आदेश जारी किया है।

Read more:Raigarh News: कोतवाली पुलिस ने सप्ताह के भीतर रेल्वे स्टेशन के बाहर दूसरी बार गांजा रेड कार्रवाई कर तस्करों की योजना की विफल

Cg news सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार के पास IT अधिनियम की धारा 69ए के तहत वेबसाइट/ऐप को बंद करने की सिफारिश करने की पूरी शक्ति थी। हालांकि, उन्होंने ऐसा नहीं किया। सरकार पिछले डेढ़ सालों से इसकी जांच कर रही है।बता दें कि दो दिन पहले ही ED ने छत्तीसगढ़ पुलिस के कॉन्स्टेबल भीम सिंह यादव और असीम दास को को मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button