भूपेश बघेल बोले बॉक्स में भर भरकर के आ रहे हैं पैसे.....ED,CRPF वाहनों के निर्वाचन आयोग करे चेकिंग – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

भूपेश बघेल बोले बॉक्स में भर भरकर के आ रहे हैं पैसे…..ED,CRPF वाहनों के निर्वाचन आयोग करे चेकिंग

Cg News रायपुर : सीएम भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि स्पेशल विमानों से CRPF की टीमें आई हैं, उनकी गाड़ियों में बड़े-बड़े बॉक्स लाए गए हैं। जिसकी कहीं भी जांच नहीं की गई। इन बॉक्सों में पैसे भी तो लाए जा रहे हैं। हम हेलीकॉप्टर से जाते हैं उसकी चेकिंग होती है। पूर्व सीएम रमन सिंह ने पलटवार ने कहा कि जवानों पर ऐसे आरोप लगाते हुए थोड़ी तो शर्म कर लेते।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि निर्वाचन आयोग से कहना चाहूंगा कि उनके वाहनों की भी चेकिंग अनिवार्य रूप से होनी चाहिए। बीजेपी पहले से ही हार मान चुकी है। ये आखिरी दांव है कि बक्से में पैसे भरकर लाए जा रहे हैं और उसका उपयोग मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए किया जा रहा है।

निर्वाचन आयोग में होगी शिकायत

यहां पहले से ही CRPF है और लाने की क्या जरुरत है? मतलब यही है कि बक्से में नोट या कुछ और भी हो सकता है। बीजेपी सत्ता पाने के लिए कुछ भी कर सकती है। इनकी शिकायत निर्वाचन आयोग में की जाएगी। स्पेशल प्लेन बुधवार को आया है। एयरपोर्ट अथॉरिटी को चेक करना चाहिए। जब सब जगह सीसीटीवी कैमरा लगा है सब की चेकिंग होती है तो इनकी क्यों नहीं हो रही है।

‘बीजेपी को कुर्सी से प्रेम है’

सीएम ने कहा कि प्रजातंत्र की हत्या करने के लिए भाजपा किसी भी स्तर पर जा सकती है। कुर्सी का प्रेम इतना है कि बिना कुर्सी के यह लोग रह नहीं सकते। अब ये जान चुके हैं कि पूरे देश में उनके खिलाफ माहौल है। इसलिए कई हथकंडे अपना रहे हैं।

सीएम भूपेश का फोन हुआ हैंग

सीएम भूपेश ने कहा कि मैंने जगदलपुर में बोला था कि वहां मैंने फोन चार्ज पर लगाया उसके बाद से मेरा फोन बंद हो गया। कई कोशिश की लेकिन इसके बावजूद फोन चालू नहीं हुआ। जब मैंने मीडिया के सामने बताया कि मेरा भी फोन बंद हो गया है। तब 2 घंटे बाद मेरा फोन चालू हो गया।

‘पखांजूर की घटना निंदनीय’

पखांजूर में नक्सलियों की ओर से ग्रामीणों की हत्या पर सीएम भूपेश ने कहा कि इसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है, वैसे भी नक्सलियों को लोकतंत्र पर विश्वास नहीं है। लोकतंत्र को प्रभावित करने के लिए पर्चा भी बांट रहे हैं और डरा धमका भी रहे हैं। यह निंदनीय है।

‘आदेश जारी करें, घोषणा नहीं’

नगरनार को लेकर सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में जो कमेटी बनी है उसी में नगरनार को बेचने का फैसला किया गया है। इसे उस सूची से बाहर कर दें। यहां बयान देने से क्या मतलब है। सूची बनी है उसको वहां से हटा दें। यह एक लाइन की ही तो बात है।

पीएम मोदी आ रहे हैं बोल दें कि यहां का धान एफसीआई से खरीदा जाएगा। 80% हम खरीदते हैं या 100% हम खरीदते हैं। बोले नहीं आदेश निकालें, क्योंकि उनके बोलने पर अब किसी को भरोसा नहीं है।

Read more : रायपुर-भिलाई में ED का ताबड़तोड़ एक्शन, ड्राइवर के घर से ढाई करोड़ तो रायपुर में 3.12 करोड़ कैश जप्त

सीएम भूपेश के बयान पर BJP का पलटवार

सीएम भूपेश बघेल के आरोपों पर पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह ने पलटवार किया है। उन्होंने ट्वीटर पर लिखा है कि यह डर अच्छा लगा। चुनाव हारने के बाद कांग्रेसी EVM पर सवाल उठाते थे। अब हारने के पहले ही बहाना तैयार करके बैठे हैं। दाऊ भूपेश बघेल बाकी सब तो ठीक है, लेकिन सीआरपीएफ के जवानों पर ऐसे आरोप लगाते हुए थोड़ी तो शर्म कर लेते। यह जवान हमारे देश की धरोहर हैं। इनकी निष्ठा पर प्रश्नचिन्ह लगाने का अधिकार किसी को भी नहीं है।

साथ ही बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने तंज कसते हुए कहा कि, देख रहे हो बिनोद, कैसे झल्ला उठे हैं साहब ! हार की खीझ देखना हो तो मुखिया जी के मिडिया बाइट और सोशल मीडिया पोस्ट देख लिजिए ! “खिसियाना मुखिया ED-CRPF नोचे…”!

Cg News ईडी और सीआरपीएफ पर लगाए जा रहे आरोपों पर पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि भूपेश बघेल डरे हुए, घबराए हुए हैं। उनको हार का डर सता रहा है। इसलिए वो सेंट्रल फोर्सेज को हतोत्साहित करने का कार्य कर रहे हैं। नक्सली कई बार वोटिंग को बाधित कर चुके हैं ऐसे समय में जवानों पर आरोप लगाना तुच्छ मानसिकता का प्रतीक है और चुनाव को प्रभावित करने वाला है।

 

 

 

Related Articles

Back to top button