रायपुर-भिलाई में ED का ताबड़तोड़ एक्शन, ड्राइवर के घर से ढाई करोड़ तो रायपुर में 3.12 करोड़ कैश जप्त – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

रायपुर-भिलाई में ED का ताबड़तोड़ एक्शन, ड्राइवर के घर से ढाई करोड़ तो रायपुर में 3.12 करोड़ कैश जप्त

Cg News: भिलाई में ED की टीम ने हाउसिंग बोर्ड ब्लॉक नंबर-15 क्वॉर्टर नंबर- 17 निवासी बप्पा दास के यहां छापा मारकर ढाई करोड़ कैश जब्त किया है। ये रकम कमरे में दीवान में रखी हुई थी। जब्त रकम में 500 और 2000 के नोट शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि बप्पा दास पेशे से ड्राइवर है और ऑनलाइन सट्टा ऐप की आईडी संचालित करता है। ऐसे में उसके पास से इतनी बड़ी रकम का मिलना हैरान करता है। ED को आशंका है कि ये पैसा ऑनलाइन सट्टा ऐप का है जिसे चुनाव में खर्च करने के लिए रखा गया था। दूसरी तरफ, रायपुर में भी एक होटल में एक व्यक्ति के पास से ED ने 3 करोड़ से ज्यादा कैश जब्त किया है।

मकान का ताला तोड़कर घुसी ED की टीम
ED के अफसर 3 से 4 दिल्ली पासिंग गाड़ियों में पहुंचे हैं। टीम में महिला अधिकारी भी शामिल है। बताया जा रहा है कि अधिकारी ताला तोड़कर मकान में घुसे हैं। फिलहाल, किसी को भी अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक टीम ने एक होम्योपैथी डॉक्टर के सामने पूरी कार्रवाई की है। बप्पा दास की पत्नी इस डॉक्टर के घर काम करती थी।

Read more: भारत की विराट जीत.. 302 रनों से श्रीलंका को रौंदा

नोट गिनने के लिए मशीन मंगाई गई
प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने छापा मार कार्रवाई के दौरान जब नोट जब्त किए तो इतनी बड़ी रकम गिनना संभव नहीं था। लिहाजा टीम ने SBI हाउसिंग बोर्ड ब्रांच से नोट गिनने की मशीन मंगवाई। पहले बताया जा रहा था कि रकम पांच करोड़ के आसपास हो सकती है। लेकिन गिनती के बाद ढाई करोड़ रकम होने की पुष्टि हुई है।

रायपुर के एक होटल में कार से 3.12 करोड़ जब्त

Cg News भिलाई के अलावा रायपुर में भी ED ने कार्रवाई की है। रायपुर के एक होटल में एक व्यक्ति की कार से 3.12 करोड़ रुपए बरामद किए गए हैं। कार्रवाई में कुछ सरकारी कर्मचारियों की भूमिका संदिग्ध है।

 

 

 

Related Articles

Back to top button