इस बार दीपोत्सव से पहले जगमगाएगी ‘रामनगरी’, ऐसे चल रही तैयारियां… – RGH NEWS
धर्म

इस बार दीपोत्सव से पहले जगमगाएगी ‘रामनगरी’, ऐसे चल रही तैयारियां…

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या। उत्तर प्रदेश अयोध्या में दीपोत्सव को और भव्य बनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। दीपोत्सव के तहत राम की पैड़ी पर 11 नवंबर को 24 लाख दीये जलाए जाएंगे और दीपावली की पूर्व संध्या पर यहां लाइट एंड साउंड शो का आयोजन शुरू होगा। अयोध्या में 11 नवंबर से राम की पैड़ी पर रोजाना एक भव्य लाइट एंड साउंड शो भी आयोजित किया जाएगा। पर्यटन विभाग द्वारा प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार हर दिन दो शो होंगे और इसे सरकार से हरी झंडी मिल गई है।

दीपों की रौशनी से जगमगाएगा अयोध्या
इस बार दीपोत्सव पर केवल अयोध्या धाम ही नहीं बल्कि समूचा शहर उत्सव के रंग में सराबोर रहेगा। शहर का हर चौराहा दीपों की रौशनी से जगमग होगा। हर प्रतिष्ठान खूबसूरत झालरों व रंगोली से सजा धजा नजर आएगा। प्राण प्रतिष्ठा समारोह के पहले इस दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारी में प्रशासन जुट गया है। राममंदिर के आसपास एक-दो नहीं बल्कि 6 बड़े मंचों पर देश दुनिया की रामलीलाओं का मंचन श्रद्धालुओं को आनंदित करेगा। स्थानीय, प्रादेशिक व अंतर्राष्ट्रीय स्तर की रामलीलाओं का मंचन होगा।

24 राज्यों के कलाकार करेंगे रामलीला का मंचन
रूस, श्रीलंका, सिंगापुर, नेपाल के साथ ही देश के 24 राज्यों के कलाकार अपनी-अपनी परंपरागत रामलीला का मंचन करेंगे। इन चार देश व 24 राज्यों के 2500 से अधिक कलाकार तीन दिनों तक अपने क्षेत्र की कला से सभी को रूबरू कराएंगे। तीन दिन लगातार भव्य शोभायात्राएं व झांकियों के बीच रामनगरी के लोग उत्सव मनाएंगे। 125 फिट कैनवास पर एक विशेष चित्रांकन अवध के राम लोगों को आकर्षित करेगी। इसके साथ ही रामायण प्रदर्शनी कलाओं में राम भी श्रद्धालुओं के लिए लगाई जाएगी।

Read more:शुरू हो गया कार्तिक मास, कर लें ये काम, श्रीहरि पूरी करेंगे हर मनोकामना

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल
Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में दीपोत्सव की परंपरा वर्ष 2017 में योगी आदित्यनाथ की सरकार बनने के साथ शुरू हुई थी। उस साल 51,000 दीयों से शुरुआत करके 2019 में यह संख्या 4.10 लाख, 2020 में छह लाख से अधिक और 2021 में नौ लाख के कीर्तिमानी स्तर से अधिक हो गई। इसे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया था। वर्ष 2022 में राम की पैड़ी के घाटों पर 17 लाख से अधिक दीये जलाए गए, लेकिन ‘गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ ने केवल उन दीयों को ही गिना जो पांच मिनट या उससे अधिक समय तक जलते रहे। इस तरह 15.76 दीयों का रिकॉर्ड बना।

 

Related Articles

Back to top button