कांग्रेस अध्यक्ष के घर ED की रेड.....CM के बेटे को भी समन.... – RGH NEWS
अन्य खबर

कांग्रेस अध्यक्ष के घर ED की रेड…..CM के बेटे को भी समन….

Ed News राजस्थान में हुए पेपर लीक के मामले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने आज सुबह प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के घर छापेमारी की है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को भी ED ने फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट (FEMA) केस में समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया है।

ED फिलहाल डोटासरा और उनके रिश्तेदारों से पूछताछ कर रही है। ED की टीम डोटासरा के जयपुर के सिविल लाइंस में सरकारी आवास सहित सीकर स्थित निजी निवास पर भी पहुंची। सूत्रों के मुताबिक जयपुर में डोटासरा के सिविल लाइंस आवास पर कार्रवाई पूरी हो गई। अब जयपुर में 2 और सीकर में 2 जगह पर ED की रेड चल रही है। छापों के बाद डोटासरा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा- ‘सत्यमेव जयते’।

सवाल मेरे बेटे का नहीं, एजेंसियों की साख का है : गहलोत
अशोक गहलोत ने छापों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि आज जो स्थिति है वह चिंताजनक है। सवाल मेरे बेटे और पीसीसी चीफ के छापों का नहीं है, सवाल इन एजेंसियों की साख का है। इन एजेंसियों ने पूरे देश में आतंक मचा रखा है

डोटासरा के रिश्तेदारों के घर भी पहुंची ED
ED की टीम डोटासरा सहित उनके रिश्तेदारों के घर भी पहुंची है। पेपर लीक को लेकर आज ED ने पहली बार डोटासरा के घर पर छापेमारी की है। दिल्ली और जयपुर की ED की टीम के साथ में केंद्रीय सुरक्षा बल के अधिकारी भी मौजूद हैं। डोटासरा सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी भी हैं।

Ed News सूत्रों के मुताबिक गोविंद सिंह डोटासरा उनके सीकर स्थित निवास पर मौजूद हैं। करीब साढ़े नौ बजे ED के अधिकारी उनके घर पर पहुंचे थे। पहले पोर्च में बैठकर ही उनसे पूछताछ की गई, इसके बाद घर में बने ऑफिस में पूछताछ के लिए ले जाया गया।

Related Articles

Back to top button