रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)
पूर्व महापौर किन्नर मधुबाई ने खरीदा नामांकन फॉर्म,JCCJ से लड़ेंगी चुनाव

Raigarh Madhu Kinnar News वर्ष 2014 में नगर निगम रायगढ़ में निर्दलीय मटका छाप में चुनाव लड़कर महापौर बनीं किन्नर मधुबाई ने बुधवार को नामांकन पत्र खरीदा। रायगढ़ सीट से उन्हें जनता कांग्रेस(जोगी कांग्रेस) ने प्रत्याशी बनाया है। विधानसभा आम निर्वाचन अंतर्गत बुधवार को जिले की चार विधानसभाओं के लिए कुल 11 नाम निर्देशन पत्र लिए गए। इनमें विधानसभा क्षेत्र लैलूंगा से 3 अभ्यर्थियों श्रवण कुमार भगत (बहुजन मुक्ति पार्टी), सुरेन्द्र कुमार सिदार(इंडियन नेशनल कांग्रेस पार्टी) व महेन्द्र कुमार सिदार(निर्दलीय) ने नामांकन फार्म लिया।




