देश

ट्रक और बस में जबरदस्त भिड़ंत, गाड़ियों के उड़े परखच्चे

Firozabad Road Accident: फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद से सड़क हादसे की एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां फिरोजाबाद थाना रजावली क्षेत्र में टूंडला से एटा जा रही रोडवेज बस और ट्रक की आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई। इससे बस की सवारियों में चीख-पुकार मच गई। ट्रक की रफ्तार तेज होने से बस के आगे के हिस्से के परखच्चे उड़ गए।

Read more:Raigarh News: अवैध शराब का जखीरा बरामद : शराब के अवैध कारोबार में संलिप्त आरोपी के घर घरघोड़ा पुलिस ने की रेड

Firozabad Road Accident: बता दें कि यह पूरी घटना चौराहे में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है, जिसे देखकर आपके भी रोंगेटे खड़े हो जाएंगे। इस फुटेज में साफ देखा सकता है कि एक ट्रक, रोडवेज बस से इस तरह टकराई कि सभी सन्न रह गए। यह घटना मंगलवार की सुबह तीन बजे की बताई जा रही है, वो तो गनीमत रही कि इस हादसे में अब तक किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button