देश
लॉन्च हुआ मिशन गगनयान

श्रीहरिकोटा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) आज श्रीहरिकोटा परीक्षण रेंज से गगनयान मिशन के व्हीकल टेस्ट फ्लाइट (टीवी-डी1) का पहला परीक्षण किया गया। गगनयान मिशन के लिए टेस्ट उड़ान टीवी-डी1 को सुबह साढ़े आठ बजे लॉन्च किया जाना था। लेकिन लॉन्चिंग के 5 सेकंड पहले मिशन गगनयान को होल्ड कर दिया गया। बताया जा रहा है कि तकनीकी कारणों के चलते ये लॉन्चिंग रोकी गई, जिसके बाद अब गगनयान ने उड़ान भर ली है।