कंटेनर और बस के बीच हुई जोरदार टक्कर, हादसे में 12 लोगों की मौत – RGH NEWS
देश

कंटेनर और बस के बीच हुई जोरदार टक्कर, हादसे में 12 लोगों की मौत

Maharashtra Bus Accident : मुंबई-नागपुर समृद्धि एक्सप्रेसवे के पास एक बार फिर बड़ा हादसा हो गया है। एक तेज रफ्तरा मिनी बस और कंटेनर के बीच जोरदार टक्कर हो गई है। जिसमें करीव 12 लोगों की मौत हो गई और 23 लोग बुरी तरह से घायल हो गए है। इन सभी घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बस में सवार थे 35 यात्री

पुलिस के मुताबिक, महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले समृद्धि एक्सप्रेसवे पर रविवार तड़के एक तेज रफ्तार मिनी बस एक कंटेनर से टकरा गई। इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई और 23 अन्य घायल हो गए। एक अधिकारी ने बताया कि निजी बस में 35 यात्री सवार थे। उन्होंने बताया कि यह दुर्घटना मुंबई से लगभग 350 किलोमीटर दूर स्थित जिले में एक्सप्रेसवे के वैजापुर इलाके में देर रात करीब 12.30 बजे हुई है।

Read more: एक ऐसा साइबर ठगी पुलिस की भी आंखें रह गईं फटी….जांच के दौरान हुआ ये बड़ा खुलासा..

Maharashtra Bus Accident : हादसा कैसे हुआ, इस मामले में सामने आया है कि बस चालक ने पहियों पर नियंत्रण खो दिया था जिससे ये हादसा हुआ था। अधिकारी ने बताया कि परिणामस्वरूप, बस पीछे की ओर से कंटेनर से टकरा गई। इस हादसे में 12 यात्री मारे गये। वहीं बता दें कि मृतकों में पांच पुरुष, छह महिलाएं और एक नाबालिग लड़की शामिल है। अधिकारी ने कहा कि 23 अन्य को चोटें आईं और उन्हें एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

 

Related Articles

Back to top button