देश

फिर बदलेगा मौसम का मिजाज..! देश के कई हिस्सों में बारिश की आशंका

Weather Update : नई दिल्ली। कई राज्यों में ठंड का एहसास होने लगा है। मानसून की विदाई होते होते बारिश के हालात अभी भी दिखाई दे रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। तो वहीं 14 अक्टूबर यानि शनिवार से उत्तर पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में बारिश की आशंका है। अगले दो दिन बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ के साथ-साथ पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कुछ हिस्सों से वापस चला जाएगा।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि ताजा पश्चिमी विक्षोभ के कारण 13 अक्टूबर से पश्चिमी हिमालय के कुछ हिस्सों में बारिश होने की उम्मीद है। इसके कारण 14 अक्टूबर से उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में भी बारिश होने की संभावना है। आईएमडी के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून अगले 2 दिनों के दौरान बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ के साथ-साथ पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कुछ हिस्सों से वापस चला जाएगा। आईएमडी ने यह भी कहा कि एक चक्रवाती परिसंचरण रायलसीमा और इससे सटे दक्षिण आंतरिक कर्नाटक पर स्थित है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 दिनों तक दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल में छिटपुट भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है। उसके बाद वर्षा में कमी की उम्मीद है। कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। 13 अक्टूबर को केरल में बारिश हो सकती है। इसके बाद बारिश में कमी देखी जा सकती है।

Read more: Navratri Guidelines: नवरात्र को लेकर प्रशासन ने जारी की गाइडलाइन

Weather Update बता दें कि 13 से 17 अक्टूबर तक जम्मू-कश्मीर, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में और 14 से 17 अक्टूबर तक हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश और पंजाब में भी हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। राजस्थान, उत्तराखंड, हरियाणा, उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर 15 से 17 अक्टूबर तक बारिश हो सकती है। तो वहीं पूर्वी राज्यों की बात करें तो नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कुछ स्थानों पर गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की उम्मीद है। उसके बाद इसमें कमी आएगी

 

Related Articles

Back to top button