देश

पति-पत्नी साथ बैठकर पी रहे थे दारू लेकिन फिर थोड़ी देर बाद अचानक पत्नी लगी चिलाने…जाने आखिर क्या हुआ ऐसा

Husband Wife News जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल मामला पति-पत्नी के बीच का। हुआ यूं कि जलजोखा गांव निवासी दिनेश किस्कू ने बीती रात अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि दारू पिने के बाद दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ था, जिसके बाद गुस्साए दिनेश किस्कू ने अपनी पत्नी मालोती सोरेन को मौत के घाट उतार दिया। सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार दोनों रोज शाम को एक साथ बैठकर शराब भी पीते थे और नशे में आने के बाद दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। बुधवार को शराब पीने के बाद पति दिनेश ने खाना बनाने को कहा तो पत्नी मालोती ने मना कर दिया। इस बात को लेकर दोनों में कहासुनी होने लगी। गुस्से में आकर दिनेश ने पत्नी के सिर पर कुदाल से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

Read more: फिर शुरू होने जा रहा बारिश का दौर; जान लें मौसम अपडेट

वहीं, जब बेटे को जब इस बात की जानकारी हुई तो उसने गांव में ही रहने वाले मामा मानिशल को घटना की जानकारी दी। मानिशल जब दिनेश के घर पहुंचा तो बहन को मरा हुआ पाया। पास में ही दिनेश नशे में धुत पड़ा था। इसके बाद घर में लोगों की भीड़ लग गई और उन लोगों ने दिनेश काे पकड़ लिया।

Husband Wife News ग्रामीणों और चौकीदार से सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी उत्तम पासवान मौके पर पहुंचे और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने पुलिस के सामने अपना अपराध भी स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर झाड़ी में फेंका गया कुदाल भी बरामद कर लिया है।

 

 

 

ख़बर शेयर करें:

Back to top button