सप्ताह के भीतर जूटमिल पुलिस की अवैध कबाड़ पर दूसरी कार्यवाही…

माजदा वाहन से 07 टन कबाड़ के साथ आरोपी गिरफ्तार*…
RGHNEWS प्रशांत तिवारी जिले में अवैध कबाड़ पर हो रही लगातार कार्यवाही के बीच दिनांक 15.10.2020 को जूटमिल टी.आई. अमित शुक्ला के नेतृत्व में स्टाफ द्वारा सप्ताह के भीतर कबाड़ के अवैध परिवहन पर दूसरी कार्यवाही किया गया है ।
एसपी रायगढ़ संतोष कुमार सिंह के निर्देशन पर बीते दो सप्ताह के भीतर थाना क्षेत्र पूंजीपथरा, कोतरारोड़, कोतवाली, चक्रधरनगर, धरमजयगढ़, चौकी जूटमिल क्षेत्र में कबाड़ के अवैध परिवहन पर कार्यवाही की गई है ।
इसी क्रम में दिनांक 15.10.2020 को मुखबिर सूचना पर छातामुड़ा बायपास पर ताक लगाये बैठे जूटमिल स्टाफ द्वारा सफेद रंग की टाटा माजदा 407 क्रमांक CG 13 AK-2294 को रोके जिसमें *7 टन स्क्रैप कीमती 70,000 रूपये* का लोड़ था । माजदा वाहन में कबाड़ के परिवहन संबंधी दस्तावेजों के अभाव पर माल चोरी का होने के संदेह में धारा 41(1+4)CrPC/379 IPC के तहत मय वाहन कबाड़ की जप्ती की गई है । वाहन में मौजूद विश्वनाथ जायसवाल पिता राम कुमार जायसवाल उम्र 29 साल के विरूद्ध उपरोक्त धारा के तहत कार्यवाही कर आरोपी को रिमांड पर भेजा गया है । इसके पूर्व जूटमिल पुलिस द्वारा 05 टन कबाड़ दिनांक 11.10.2020 को छातामुड़ा चौक के पास पकड़ी थी ।



