आधे छत्तीसगढ़ में बरसेगा पानी...3 जिलों के लिए ऑरेंज और 6 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

आधे छत्तीसगढ़ में बरसेगा पानी…3 जिलों के लिए ऑरेंज और 6 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी

Cg news Today छत्तीसगढ़ में विदाई से पहले बदरा फिर बरसने वाले हैं। प्रदेश के 50 फीसदी इलाकों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने 2 अक्टूबर बिलासपुर संभाग के रायगढ़, कोरबा और जांजगीर जिले में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

इसके अलावा 6 जिलों में मध्यम से भारी की चेतावनी जारी की गई है, जिसमें सरगुजा, जशपुर, बलरामपुर, पेण्ड्रा, बिलासपुर और बलौदाबाजार जिले शामिल है।

रविवार को बिलासपुर, जांजगीर, महासमुंद, कोरिया, रायगढ़, कोरिया, कोरबा, सरगुजा , बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, धमतरी और गरियाबंद जिले में कई जगह हल्की से मध्यम बारिश हुई है।

सोमवार को रायपुर में भी हल्की बारिश के संकेत हैं।

राजधानी में धूप-छांव का मौसम बना रहा। शाम को कुछ जगहों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। बाकी जगहों में उमस भरी गर्मी परेशान करती रही। राजनांदगांव में तापमान सामान्य से 3 डिग्री ज्याादा रिकॉर्ड किया गया। यहां 32.5 डिग्री टेम्परेचर रहा। फिलहाल बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम

क्या होता है ऑरेंज और यलो अलर्ट
ऑरेंज अलर्ट –

जब भारी से अतिभारी या फिर सीमांत भारी बारिश की संभावना होती है तब ऑरेंज अलर्ट जारी किया जाता है। मौसम से जुड़ी किसी भी तरह की आपदा से सतर्क रहने के लिए मौसम विभाग ये अलर्ट जारी करता है।
यलो अलर्ट –
यलो अलर्ट जारी करने का मतलब सतर्क रहने से है। हांलाकि ये खतरे को नहीं बताता लेकिन कभी भी मौसम खतरनाक हो सकता है इसके लिए तैयार रहने के लिए मौसम विभाग ये अलर्ट जारी करता है।

बीते 24 घंटे में इन जिलों में हुई बारिश

जिला बारिश (आंकड़े मिलीमीटर में)
जांजगीरचांपा 55 मिलीमीटर
रायगढ़(पुसौर) 21.4 मिलीमीटर
बलरामपुर (सामरी) 18 मिलीमीटर
कवर्धा 16 मिलीमीटर
गौरेलापेण्ड्रामरवाही (मरवाही) 13.8 मिलीमीटर
महासमुंद (बसना) 13 मिलीमीटर
जशपुर (पत्थलगांव) 10 मिलीमीटर

अगले 3 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम
मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा के मुताबिक उत्तरी छत्तीसगढ़ यानि सरगुजा संभाग में आने वाले 3 दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट होगी। इसके बाद फिर से तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा। प्रदेश के बाकी हिस्सों में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। सोमवार को बारिश से सबसे ज्यादा बिलासपुर संभाग प्रभावित रहेगा।
अगले 24 घंटे इन जिलों में हो सकती है बारिश
रायगढ़, जांजगीर, बलौदाबाजार जिले में में 3 अक्टूबर को भारी बारिश हो सकती है। जबकि सरगुजा, जशपुर, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, पेण्ड्रा, बिलासपुर, मुंगेली, कोरबा और रायपुर में हल्की से मध्यम बारिश अधिकांश जगहों में हो सकती है।

3 अक्टूबर को राजधानी रायपुर में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

छत्तीसगढ़ में 10 अक्टूबर से शुरू होगी मानसून की विदाई
Cg news Today मौसम विभाग के मुताबिक छत्तीसगढ़ में 10 अक्टूबर से मानसून की विदाई शुरू होगी। एचपी चंद्रा ने बताया कि देश में मानसून का प्रवेश केरल से और विदाई राजस्थान से होती है और इसी कड़ी में दक्षिण छत्तीसगढ़ यानि बस्तर संभाग से मानसून की एंट्री होती है और उत्तर छत्तीसगढ़ से विदाई होती है।

Also Read

आज बदलेगा मौसम….रायगढ़ ,सरगुजा कोरबा समेत 5 जिलों में हो सकती है बारिश, तापमान में गिरावट के आसार

इन राज्यों में है भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने किया अलर्ट

छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर आज गरज-चमक के साथ होगी तेज बारिश…

छत्तीसगढ़ के इन जिलों में बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी..

Related Articles

Back to top button