रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)
आज बदलेगा मौसम….रायगढ़ ,सरगुजा कोरबा समेत 5 जिलों में हो सकती है बारिश, तापमान में गिरावट के आसार

Raigarh news छत्तीसगढ़ में ज्यातर जिलों में आज बारिश होगी। जिसके कारण प्रदेश के तापमान में गिरावट आ सकती है । शनिवार रायपुर का मौसम उमस भरा रहा ,बारिश नहीं होने के कारण तामपान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वही बस्तर संभाग के कई जिलों में बारिश हुई।
इनमें बस्तर, नारायणपुर में 6 सेंटीमीटर बारिश रिकार्ड की गई है हुई। मौसम वैज्ञानिक पी चंद्र ने बताया आज रायपुर,बिलासपुर,महासमुंद ,कोंडागांव से लगे जिलों में हलकी से मध्यम बारिश होगी। वही रायगढ़ ,सरगुजा ,कोरबा ,जशपुर ,बलरामपुर जिले के कुछ हिस्सों में पर भारी बारिश होने की संभावना है।
बीते 24 घंटों में कहां-कितना बरसा पानी
| जिला | बारिश के आंकड़े |
| बस्तर | 63.2मिलीमीटर |
| नारायणपुर | 60 मिलीमीटर |
| गरियाबंद | 56.2 मिलीमीटर |
| बिलासपुर (मरवाही) | 54. 5 मिलीमीटर |
| कांकेर (चारामा) | 41.7 मिलीमीटर |
| कोंडागांव (बदेरराजपुर) | 44.6 मिलीमीटर |
| राजनानंदगाव (मोहला) | 43.8 मिलीमीटर |
5 जिलों में औसत से ज्यादा बारिश (मिली मीटर में )
| जिला | आंकड़े | प्रतिशत |
| मुंगेली | 1340.7 | 39 |
| बलौदा बाजार | 1199 | 27 |
| बीजापुर | 1701.9 | 29 |
| रायपुर | 1296.2 | 23 |
| सुकमा | 1349.9 | 20 |
6 जिलों में औसत से कम बारिश (मिली मीटर में )
| जिला | आंकड़े | प्रतिशत |
| दंतेवाड़ा | 1000.4 | -22 |
| जशपुर | 867.7 | -38 |
| कोरबा | 1047.8 | -20 |
| कोरिया | 881.9 | -22 |
| सूरजपुर | 770.2 | -31 |
| सरगुजा | 540.9 | -56 |
- अब तक 41 इंच से ज्यादा बारिश
- प्रदेश में 1 जून से औसत 41.43 इंच बारिश हो चुकी है।
- प्रदेश के पांच जिलों में मानसून का कोटा पूरा।
- शुक्रवार तक चार जिलों में औसत से ज्यादा बारिश हुई थी।
- सुकमा जिले में औसत से 20 प्रतिशत ज्यादा बारिश है।
- 16 जिलों में औसत बारिश हुई है। 6 जिलों में औसत से कम हुई।
- ई।शहरों में पिछले 24 घंटे ऐसा रहा तापमान
- रायपुर में अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री रहा। आज का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रह सकता है।
- दुर्ग में 31.8 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। आज अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 रह सकता है।
- अंबिकापुर जिले में 27 डिग्री तापमान दर्ज किया। आज अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 रह सकता है।
- पेंड्रा में अधिकतम तापमान 32.2 दर्ज किया गया। आज का अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम 24 डिग्री रह सकता है।
- जगदलपुर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री दर्ज किया गया। आज का अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रह सकता है।



