CG Govt Jobs: महिला सशक्तिकरण केन्द्र में इन पदों में निकली भर्ती

CG Govt Jobs: गरियाबंद, 28 सितम्बर 2023। भारत सरकार द्वारा एकीकृत महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम अंतर्गत महिलाओं के सुरक्षा, संरक्षण एवं सशक्तिकरण हेतु एक अम्ब्रेला योजना ‘‘मिशन शक्ति’’ की शुरूआत की गई है। मिशन शक्ति के अंतर्गत जिले में महिला सशक्तिकरण केन्द्र संचालन के लिए 8 स्वीकृत संविदा पदों की पूर्ति हेतु 10 अक्टूबर 2023 तक आवेदन आमंत्रित किया गया है।
Read more: Raigarh News: 546 मरीज डेंगू को मात देकर हुए पूरी तरह स्वस्थ
CG Govt jobs: जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग गरियाबंद ने बताया कि केन्द्र संचालन के लिए मिशन समन्वयक, जेन्डर विशेषज्ञ, डाटा एन्ट्री ऑपरेटर एवं कार्यालय सहायक जैसे पदों में संविदा भर्ती की जायेगी। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिले के वेबसाईट व महिला बाल विकास विभाग जिला कार्यालय के सूचना पटल का अवलोकन किया जा सकता है।



