Raigarh News: टपरिया उड़ीसा छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर 30 सितंबर से उड़ीसा की गाड़ीयो को रोकने एसपी एवं कलेक्टर को दिया ज्ञापन

Raigarh News: रायगढ़ जिला टेलर मलिक कल्याण संघ के द्वारा आज सोम कलेक्टर को अपनी समस्याओं से अवगत कराते विज्ञापन दिया उन्होंने अपने ज्ञापन में लिखा है कि महोदय दिनांक 5 सितंबर को आपको ज्ञापन के माध्यम से पूर्व में उड़ीसा के कुलड़ा कोल माइंस में हमारे छत्तीसगढ गाड़ियों के साथ भेदभाव एवं लोडिंग ना मिलने की समस्याओं से अवगत कराया गया था, उसके बाद हमारे द्वारा वहां जाकर 15 सितंबर एवं 25 सितंबर को दो बार उनसे बातचीत करके एक अनुकूल वातावरण में कार्य बिना भेदभाव विवाद के चलता रहे ऐसा यूनियन के द्वारा कोशिश की गई परंतु माइंस में वहां की यूनियन के लोगों द्वारा हमारे यूनियन के पदाधिकारियों सदस्यों के साथ अनुचित एवं राज्य स्तरीय भेदभावपूर्ण व्यवहार किया गया एवं हमको धमकी भरे शब्दों में स्पष्ट कहा गया कि यहां बार-बार क्यों आते हो तुमको जो भी करना हो वह तुम अपने छत्तीसगढ़ में जाकर करो यहां पर माइंस में हम जैसा चाहेंगे वैसा कार्य करेंगे हमे तुमसे कोई बात नही करनी और जिस गाड़ी को जिस नंबर जहां की गाड़ियों को हम लोडिंग देना चाहे उसे ही लोडिंग देंगे हम किसी भी नियम से बंधे नहीं है, तुमको जो करना है वह वहां पर कर लेना और हमारे साथ बहुत ही अभद्रता पूर्ण व्यवहार किया गया जो कि सर्वथा अनुचित है। जबकि उड़ीसा में यदि माइंस स्थित है तो माइंस का कोयला हमारे रायगढ़ जिले के फैक्ट्री में खाली होता है उसे हिसाब से आपसी ताल मिलाकर के ही इस धंधे को हम चला सकते हैं इस पर किसी भी प्रकार का राज्य स्तरीय विवाद करना सर्वथा अनुचित है हमने कभी भी उड़ीसा की गाड़ियों के साथ ना हमारे यहां स्थित माइंस में ना ही फैक्ट्री में कभी भी भेदभाव की नीति नहीं अपनाई है परंतु आज उनके द्वारा जो किया जा रहा है वह बहुत ही निंदनीय अनुचित एवं धमकाने वाला कृत्य है।
Read more: Credit Card इस्तेमाल करने वाले जान लें 5 बातें…
Raigarh News इस ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने जिले के कलेक्टर एवं एसपी को अवगत करवाया हैं कि हमारे द्वारा 30 सितंबर दिन शनिवार से टपरिया बॉर्डर तमनार के आसपास पूर्ण रूप से उड़ीसा माइंस से आने वाली गाड़ियों पर बंदी की जावेगी एवं जब तक कोई समुचित समाधान नहीं निकलता तब तक हम शांतिपूर्ण तरीके से बंदी करेंगे और उन्होंने आशंका भी जताई है कि इस बंदी के दौरान रात्रि में उड़ीसा से सटे गांव से धन बल के द्वारा वहां पर व्यक्ति भेज कर विवाद करवाने की पूरी कोशिश करेंगे इसलिए यूनियन के लोगों ने जिला पुलिस अधीक्षक से धरना स्थल पर सहयोग एवं सुरक्षा प्रदान करने की मांग भी की है।



