Credit Card इस्तेमाल करने वाले जान लें 5 बातें... – RGH NEWS
बिजनेस

Credit Card इस्तेमाल करने वाले जान लें 5 बातें…

Credit Card User पिछले कुछ समय से क्रेडिट कार्ड काफी चलन में आया है. इसके कई कारण हैं. पहला कि क्रेडिट कार्ड पर आपको कई डिस्‍काउंट, रिवॉर्ड और ऑफर्स मिल जाते हैं और दूसरा अगर आपके अकाउंट में पैसे न भी हों, तो आप इसकी मदद से खरीददारी कर सकते हैं. अच्‍छी बात ये है कि क्रेडिट कार्ड से लोन के तौर पर खर्च की गई रकम को अगर आप ग्रेस पीरियड के अंदर चुका देते हैं, तो आपसे किसी तरह का ब्‍याज नहीं लिया जाता. इन फीचर्स के चलते क्रेडिट कार्ड लोगों के बीच तेजी से पॉपुलर हुआ है. अगर आप भी क्रेडिट कार्ड का इस्‍तेमाल करते हैं, तो इससे जुड़ी कुछ बातें आपको जरूर पता होनी चाहिए क्‍योंकि बैंक इसके बारे में आपको जानकारी नहीं देते हैं. ऐसे में जरा सी चूक से आपकी परेशानियां बढ़ सकती हैं.

लिमिट का 30% से ज्‍यादा इस्‍तेमाल न करें

 

 

क्रेडिट कार्ड में बेशक आपको अच्‍छी खासी लिमिट मिली हो, लेकिन आप क्रेडिट कार्ड की लिमिट का 30 फीसदी से ज्‍यादा इस्‍तेमाल न करें. एक साथ बड़ी रकम खर्च करने वालों को बैंक वित्तीय रूप से कमजोर मानता है. इससे आपका सिबिल स्‍कोर खराब होता है. ऐसे में आपको भविष्‍य में लोन लेने में परेशानी हो सकती है.

 

कैश न निकालें

आपको ये तो पता होता है कि क्रेडिट कार्ड से कैश भी निकाला जा सकता है, लेकिन कितना कैश निकाल सकते हैं, इसकी एक लिमिट होती है. लेकिन आपको हमेशा क्रेडिट कार्ड से कैश निकालने से पूरी तरह से बचना चाहिए क्‍योंकि इसके लिए आपको अच्‍छा खासा चार्ज देना पड़ता है. वहीं कैश एडवांस पर इंटरेस्ट फ्री क्रेडिट पीरियड का कोई लाभ नहीं मिलता.

 

मिनिमम और टोटल ड्यू

ड्यू अमाउंट दो तरह के होते हैं एक टोटल ड्यू और दूसरा मिनिमम ड्यू. अगर आप सिर्फ मिनिमम ड्यू पे करते हैं तो इससे आपको सिर्फ इतना फायदा होगा कि आपका कार्ड ब्‍लॉक नहीं किया जाएगा, लेकिन आपको बकाए रकम पर तगड़ा ब्याज देना पड़ेगा और ये ब्‍याज टोटल अमाउंट पर लगेगा. इसलिए क्रेडिट कार्ड का भुगतान करते समय हमेशा टोटल ड्यू का भुगतान करें.

 

अचानक कार्ड क्लोज न करवाएं

कई बार एक से ज्‍यादा क्रेडिट कार्ड होने पर लोग एक कार्ड को अचानक से बंद करवा देते हैं. इससे क्रेडिट यूटिलाइजेशन रेश्यो बढ़ सकता है क्‍योंकि आपका क्रेडिट यूटिलाइजेशन रेश्यो पहले दो कार्डों में बंटा था, लेकिन एक कार्ड बंद होने के बाद वो एक ही में होगा. ऊंचे क्रेडिट यूटिलाइजेशन रेश्यो से आपका क्रेडिट स्कोर बिगड़ता है. इसलिए आप कार्ड का इस्तेमाल भले ही न करें, लेकिन उसे एक्टिव रखें.

 

 

 

 

 

इंटरनेशनल ट्रांजैक्‍शन न करें

Credit Card Userक्रेडिट कार्ड लेते समय तमाम लोगों को इसे विदेश में इस्‍तेमाल करने के भी लुभावने ऑफर्स दिए जाते हैं. लेकिन इसके पीछे की कहानी आपको नहीं बताई जाती. विदेश में क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने पर आपको फॉरेन करंसी ट्रांजैक्शन फीस चुकानी होती है. विदेश में क्रेडिट कार्ड की जगह प्रीपेड कार्ड इस्तेमाल करना बेहतर है.

Related Articles

Back to top button