अक्टूबर में 16 दिन बैंकों की छुट्टी, देखें लिस्ट…

Bank Holidays in October : अगर आप भी अक्टूबर, 2023 में बैंक से जुड़ा कोई बड़ा काम निपटाना चाहते हैं तो एक बार छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें। दरअसल, अक्टूबर के महीने में कुल 16 दिन बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, अलग-अलग राज्यों के हिसाब से ये छुटि्टयां अलग-अलग दिन होंगी। आइए जानते हैं अक्टूबर, 2023 में किस-किस दिन रहेगी बैंकों की छुट्टी।
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अक्टूबर महीने की बैंक हॉलिडे लिस्ट (Bank Holiday List) जारी कर दी है। इस महीने कुल 16 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। इनमें 5 रविवार के अलावा दो शनिवार की छुट्टियां भी शामिल हैं। हालांकि, बैंकों में छुट्टी रहने के बाद भी ऑनलाइन सर्विसेस जारी रहेंगी। ऐसे में अगर कोई ग्राहक चाहे तो ऑनलाइन सेवाओं के जरिए अपने जरूरी काम निपटा सकता है।
अक्टूबर, 2023 में इन 16 दिन बंद रहेंगे बैंक
तारीख/दिन/त्योहार कहां-कहां छुट्टी
1 अक्टूबर – रविवार सभी जगह
2 अक्टूबर – सोमवार, गांधी जयंती सभी जगह
8 अक्टूबर – रविवार सभी जगह
14 अक्टूबर – शनिवार (महालय) कोलकाता
15 अक्टूबर – रविवार सभी जगह
18 अक्टूबर – बुधवार, कटि बिहू गुवाहाटी
21 अक्टूबर – शनिवार, दुर्गा पूजा अगरतला, गुवाहटी, इंफाल, कोलकाता
22 अक्टूबर – रविवार सभी जगह
23 अक्टूबर – सोमवार, दुर्गा पूजा (नवमी), आयुध पूजा बैंगलोर, भुवनेश्वर, अगरतला, चेन्नई, गुवाहटी, हैदराबाद, कानपुर, कोच्चि, कोहिमा, कोलकता, लखनऊ, पटना, रांची, शिलांग, तिरूवनंतपुरम
24 अक्टूबर – मंगलवार, दशहरा/ विजयादशमी/दुर्गा पूजा हैदराबाद, इम्फाल को छोड़कर सभी जगह बैंक बंद रहेंगे
25 अक्टूबर – बुधवार, दुर्गा पूजा (दसईं) गंगटोक
26 अक्टूबर – गुरुवार, दुर्गा पूजा (दसईं) गंगटोक, जम्मू, श्रीनगर
27 अक्टूबर – शुक्रवार, दुर्गा पूजा (दसईं) गंगटोक, जम्मू, श्रीनगर
Read More अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत..
Bank Holidays in October28 अक्टूबर – शनिवार, लक्ष्मी पूजा कोलकाता
29 अक्टूबर – रविवार, लक्ष्मी पूजा सभी जगह
31 अक्टूबर – मंगलवार, सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती अहमदाबाद



