देश

सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में एक और जवान शहीद…

Anantnag encounter  जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में बुधवार से ही सेना के जवानों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। इस बीच एक और जवान के शहीद होने की खबर सामने आई है। इसी के साथ इस एनकाउंटर में अबतक कुल 4 जवान शहीद हो चुके हैं

Anantnag encounter जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में बुधवार से ही सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। इस एनकाउंटर में एक और जवान के शहीद होने की खबर सामने आई है। इसी के साथ शहीद होने वालों की संख्या बढ़कर 4 पहुंच गई है। बता दें कि गुरुवार को सेना ओ का यह जवान घायल हुआ था। अस्पताल में आज इलाज के दौरान सेना के जवान ने दम तोड़ दिया। इससे पहले बुधवार को हुए एनकाउंटर में सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस के कुल 3 जवान शहीद हुए थे। शहीद होने वालों में 19 राष्ट्रीय राइफल्स के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष धोनैक और डीएसपी हुमायूं भट्ट हैं।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button