दर्दनाक हादसा, बिल्डिंग में भीषण आग लगने से 50 से ज्यादा लोगों की मौत…

Vietnam Fire: वियतनाम (Vietnam) की राजधानी हनोई (Hanoi) में बुधवार (13 सितंबर) को स्थानीय समयानुसार आधी रात को एक अपार्टमेंट ब्लॉक में भीषण आग लग गई. इस हादसे में करीब 50 लोगों की मौत हो गई है. ANI के रिपोर्ट के मुताबिक वियतनाम समाचार एजेंसी (VNA) ने बताया कि आग 13 सितंबर की रात को करीब 2 बजे लगी थी. आग नौ मंजिला इमारत में लगी थी. इस बिल्डिंग में करीब 150 लोग रहते थे.
वियतनाम की राजधानी हनोई के जिस इमारत में आग लगी वो शहर के आवासीय क्षेत्र में एक तंग गली में मौजूद थी. हालांकि, आग लगने के बाद राहत बचाव कार्य तेजी से जारी है, जिसकी वजह से करीब 70 लोगों को ब्लॉक से बचाया गया, जिनमें से 54 को अस्पताल पहुंचाया गया.
पीड़ितों में कई बच्चे भी शामिल हैं
वियतनाम की राजधानी हनोई के इमारत में लगी आग में पीड़ितों में कई बच्चे भी शामिल हैं. वियतनाम के न्यूज़ चैनल पर हादसे की तस्वीरों में साफ दिखाई दे रहा था कि कैसे घटनास्थल पर पानी से लैस फायर फाइटर इमारत की आग को बुझाने में लगे हुए हैं.
रात को लगी आग के बाद आज दिन में इमारत से घने गहरे धुएं का गुबार निकलता दिखाई दिया. AFP की रिपोर्ट के मुताबिक इमारत की छोटी बालकनियां लोहे से घिरी हुई थीं, अपार्टमेंट ब्लॉक में केवल एक ही निकलने की जगह मौजूद थी और इसके अलावा कोई इमरजेंसी दरवाजा भी मौजूद नहीं था.
वियतनाम में हाल के सालों में आग लगने की घटना
घटनास्थल पर मौजूद एक चश्मदीद ने जानकारी दी कि आग लगने के बाद कई सारे लोग मदद के लिए चिल्ला रहे थे. ब्लॉक के पास रहने वाली एक महिला ने घटना स्थल पर AFP को बताया कि अपार्टमेंट पूरी तरह से बंद था, लोगों को भागने के लिए जगह भी नहीं मिल रहा था.
Read more एशिया कप में रोहित शर्मा ने तोड़ा ये रिकॉर्ड…
Vietnam Fire: इसके अलावा लोग आग की लपटों से बचाने के लिए छोटे बच्चे को ऊंची बिल्डिंग से फेंक रहे थे. आपको बता दें कि वियतनाम ने हाल के सालों में कई घातक आग लगने की घटना का अनुभव किया है. इस तरह के आग लगने की घटना अक्सर लोकप्रिय कराओके बार जैसे मनोरंजन स्थलों पर देखी जाती है



