टेक्नोलोजी

नई KTM Duke 390 और Duke 250 भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स…

New Duke 390 & Duke 250: प्रीमियम मोटरसाइकिल निर्माता कंपनी केटीएम ने अपनी जेन-3 ड्यूक सीरीज को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है. नए लाइनअप में केटीएम 390 ड्यूक और केटीएम 250 ड्यूक शामिल हैं. जेन-3 केटीएम ड्यूक सीरीज़ में कई तरह के सुधार किए गए हैं, जिनकी शुरुआत ऑल न्यू प्लेटफॉर्म से होती है, जिसमें एल्युमीनियम सब-फ्रेम और ट्रेलिस फ्रेम हैं. इन बाइक्स में LC4c इंजन लगा है, जो पावर और परफॉर्मेंस के मामले में बेहतरीन है. KTM 390 Duke में बड़ा 399-cc इंजन है जबकि KTM 250 Duke 250-cc इंजन से लैस है. ओवरऑल परफॉर्मेंस को बेहतर करने के लिए सिलेंडर हेड

 

मोटरसाइकिलों को केटीएम इंडिया की वेबसाइट या केटीएम शोरूम पर जाकर बुक कराया जा सकता है. Gen-3 KTM 390 Duke की कीमत 3,10,520 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रुपये है जबकि Gen-3 KTM 250 Duke की कीमत 2,39,000 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रुपये है. बुकिंग मात्र 4,499 रुपये में कराई जा सकती है.और गियरबॉक्स को ऑप्टिमाइज किया गया है.

 

 

Gen-3 KTM 390 DUKE के नई फीचर्स

— WP APEX एडजस्टेबल सस्पेंशन: 5-क्लिक रिबाउंड और कम्प्रेशन एडजस्टेबल फ्रंट फोर्क्स, 5-क्लिक रिबाउंड एडजस्टेबल और 10-क्लिक प्रीलोड एडजस्टेबल मोनो-शॉक

क्विकशिफ्टर+, राइड-बाय-वायर, स्लिपर क्लच

 

— टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ 5 इंच टीएफटी डिस्प्ले

 

— 800 मिमी सीट हाइट, जिसमें 820 मिमी का ऑप्शन भी है

 

— बड़ा एयरबॉक्स

 

— प्रेशर डाई-कास्ट एल्यूमीनियम सबफ्रेम के साथ ऑल न्यू स्टील ट्रेलिस मेन फ्रेम

 

— राइट ऑफ-सेट रियर मोनो शॉक

 

— टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट

 

New Duke 390 & Duke 250 KTM 250 DUKE के फीचर्स

— क्विकशिफ्टर+, राइड-बाय-वायर, स्लिपर क्लच

— टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ 5 इंच टीएफटी डिस्प्ले

– 800 मिमी सीट हाइट, जिसमें 820 मिमी का ऑप्शन भी है

— बड़ा एयरबॉक्स

— प्रेशर डाई-कास्ट एल्यूमीनियम सबफ्रेम के साथ ऑल न्यू स्टील ट्रेलिस मेन फ्रेम

— राइट ऑफ-सेट रियर मोनो शॉक

— टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट

Related Articles

Back to top button