PM मोदी ने लॉच किया ग्लोबल बायोफ्यूल अलायंस, जाने क्या है इसके मायने – RGH NEWS
देश

PM मोदी ने लॉच किया ग्लोबल बायोफ्यूल अलायंस, जाने क्या है इसके मायने

G20 Biofuels Alliance: भारत वर्तमान में G20 की मेजबानी कर रहा है, इसे पुरी दुनिया में कवरेज मिल रही है। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन भी भारत में ही है। G20 शिखर सम्मेलन में कई अहम मुद्दों पर चर्चा जारी है जो आने वाले समय में दुनिया में बड़े बदलाव का कारण बनेंगे। इस सब के बीच भारत के प्रधानमंत्री ने शनिवार को ग्लोबल बायोफ्यूल अलायंस लॉन्च किया। आलायंस की घोषणा करते हुए पीएम मोदी ने दुनिया भर के देशों को इसके साथ जुड़ने का आव्हान किया।

पीएम मोदी ने G20 शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि फ्यूल ब्लेंडिंग में सभी को मिलकर काम करना होगा। उन्होंने प्रस्ताव दिया कि वैश्विक स्तर पर पेट्रोल में 20 फीसदी तक इथेनॉल मिलाने की पहल की जाए।  इसके विकल्प के तौर पर अन्य ब्लेंडिंग मिक्स भी खोजे जा सकते हैं। यह जलवायु की सुरक्षा करने में मददगार साबित होगा।

Read more: Raigarh News: पीएससी में सफलता पर सारिका मित्तल और उनके परिजनों को डीआईजी रामगोपाल गर्ग ने दी बधाई

इस अलायंस के फाउंडिंग मेंबर में भारत के साथ साथ अमेरिका और ब्राजील है और अब तक कुल 11 देश इस अलायंस से जुड़ चुके है। इस का मुख्य उद्देश्य बायोफ्यूल्स की वैश्विक भागीदारी और इस्तमाल को बढ़ावा देना है और दुनिया भर में प्रदूषण कम करना है ताकि भारत समेत दुनिया भर में दिख रहा जल वायु परिवर्तन कम किया जा सके। बता दें कि इससे पहले भारत ग्लोबल सोलर अलायंस की शुरुआत कर चुका है। पर्यावरण के प्रति दुनिया को जागरुक करने की भारत की इस पहल की दुनिया भर में सराहना हो रही है।

G20 Biofuels Alliance बता दें कि जो जैव इंधन बायोमास से तैयार होते है उन्हें बायोफ्यूल कहा जाता है बायोफ्यूल को पारंपरिक फॉसिल फ्यूल (पेट्रोलयिम ईंधन) की तुलना में पर्यावरण के अधिक अनुकूल माना जाता है, क्योंकि इनके इस्तेमाल से कम प्रदूषण होता है।

Related Articles

Back to top button