रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News: जुआ और अवैध शराब पर छाल पुलिस कर रही लगातार कार्यवाही

Raigarh News
Raigarh News

Raigarh News *रायगढ़* । थाना प्रभारी छाल निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में छाल पुलिस द्वारा क्षेत्र में मुखबिर सक्रिय कर लगातार जुआ एवं अवैध शराब पर कार्रवाई की जा रही है । छाल पुलिस द्वारा 06 सितंबर के शाम मुखबिर सूचना पर ग्राम लामीखार मंच के पास रेड कर खुडखुडिया पट्टी पर जुआ खेला रहे आरोपी सिदार दास पिता स्व0 चैतन दास उम्र 58 वर्ष साकिन बनाकुडा थाना घरघोडा जिला रायगढ़ को हिरासत में लिया गया, आरोपी के पास एवं जुआ पट्टी से जुआ का रक-म 570/- रूपये व खुडखुडिया जुआ सामग्री की जप्ती की गई । आरोपी पर थाना छाल में धारा 3(2) छत्तीसगढ जुआ(प्रतिषेध)अधिनियम 2022 के तहत कार्रवाई किया गया है ।

Read more: पेट्रोल‍ियम मंत्री ने दिया बड़ा बयान….कल से सस्ते हो जाएंगे पेट्रोल-डीजल के दाम

वहीं कल दिनांक 07.9.2023 को शुष्क दिवस के दौरान अवैध शराब की बिक्री एवं परिवहन पर प्रतिबंध लगाए जाने के वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन पर थाना प्रभारी छाल के नेतृत्व में ग्राम बांधापाली में शराब रेड कार्रवाई कर छाल पुलिस द्वारा आरोपी नेतराम कंवर पिता पुनिराम कंवर उम्र 30 वर्ष निवासी बाँधापाली थाना छाल को हिरासत में लिया गया । आरोपी के कब्जे से 10 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक की जरकिन में भरा करीबन 09 लीटर महुआ शराब कीमती ₹900 को जप्ती कर आरोपी पर छाल में धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।

Read more: भरभरा कर गिरी स्कूल की छत, दबने से दो लोगों की मौत

Raigarh News शराब रेड की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी, प्रधान आरक्षक दादूसिंह सिदार, आरक्षक अशोक चौहान और प्रबंध कुमार राठिया शामिल थे ।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button