छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

छत्तीसगढ़ के इन जिलों में होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट…

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से मानसून सक्रिया हो गया है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई है। वहीं तेज बारिश से एक बार फिर हवा में ठंडक आ गई है। किसानों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई है। छत्तीसगढ़ के कई जिलों में अच्छी बारिश हुई। पानी की इन बूंदों से जहां, एक और गर्मी और उमस से राहत मिली, तो वहीं, किसानों में अब अच्छी फसल की उम्मीद जाग गई है। वहीं मौसम विभाग की ओर से जारी अलर्ट के बाद लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ सकती है

 

 

Read more Maruti की इन कारों पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट….

 

 

 

इन जिलों के लिए अलर्ट जारी

CG Weather Update : मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में तीन सिस्टम सक्रीय हुए हैं। जिसके चलते प्रदेश में के बार फिर भारी बारिश का दौर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने रायपुर, राजनांदगांव, कांकेर, बीजापुर समेत नारायणपुर के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं गुरूवार देर रात हुई बारिश के बाद भाठागांव और महादेव घाट रोड समेत राजधानी के कई इलाकों में पानी भर गया है।

 

मध्यप्रदेश

ख़बर शेयर करें:

Back to top button