स्कूल को लेकर राज्य कैबिनेट की बैठक में अहम निर्णय...कैबिनेट की बैठक के बाद मंत्री रविंद्र चौबे ने कही ये बात… – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

स्कूल को लेकर राज्य कैबिनेट की बैठक में अहम निर्णय…कैबिनेट की बैठक के बाद मंत्री रविंद्र चौबे ने कही ये बात…

रायपुर छत्तीसगढ़ में स्कूल अभी नहीं खुलेंगे। कैबिनेट की बैठक में इस बात का निर्णय लिया गया है। करीब साढ़े तीन घंटे से ज्यादा चली बैठक में प्रदेश में कोरोना के हालात के मद्देनजर इस बात का निर्णय लिया गया है कि अभी स्कूल नहीं खोले जायेंगे। प्रदेश में जिन हालातों में पढ़ाई चल रही है, उसी स्थिति में चलती रहेगी। बैठक के बाद संसदीय कार्यमंत्री व कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने मीडिया से बातचीत में बताया कि ..

आपको बता दें कि देश में कई राज्यों ने पहले ही इस बात की घोषणा कर दी है कि वो स्कूल खोलने की इजाजत पहले नहीं देंगे। दिल्ली, बंगाल, आंध्रप्रदेश में सरकार पहले ही स्कूल खोलने के लिए ना कर चुकी है। आंध्र प्रदेश ने तो अपने फैसले को बदल दिया है, जिसके तहत उसने पहले स्कूल खोलने का निर्णय लिया था, लेकिन अब वहां भी स्कूल बंद रखा जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button