कोलकाता ने चेन्नई को 10 रन से हराया…नाइट राइडर्स तीसरी जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर पहुंची

वॉटसन-रायडू ने पारी संभाली
चेन्नई के ओपनर फाफ डु प्लेसिस इस मैच में सिर्फ 17 रन ही बना सके। प्लेसिस को शिवम मावी ने आउट किया। इसके बाद शेन वॉटसन (50) और अंबाती रायडू (30) ने पारी संभाली। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 69 रन की पार्टनरशिप की। रायडू को नागरकोटी और वॉटसन को सुनील नरेन ने आउट किया।
कोलकाता की टीम 168 रन पर सिमटी
इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए केकेआर 168 रन ही बना सकी। कोलकाता के ओपनर ओपनर राहुल त्रिपाठी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 81 रन की पारी खेली। राहुल ने 51 बॉल पर 8 चौके और 3 छक्के लगाए। वहीं, चेन्नई के ड्वेन ब्रावो ने 3 जबकि कर्ण शर्मा, शार्दुल ठाकुर और सैम करन ने 2-2 विकेट लिए।
दोनों टीम में विदेशी खिलाड़ी
चेन्नई की प्लेइंग इलेवन में कप्तान धोनी ने विदेशी प्लेयर शेन वॉटसन, फाफ डु प्लेसिस, ड्वेन ब्रावो और सैम करन को बरकरार रखा है। वहीं, कप्तान दिनेश कार्तिक ने केकेआर की प्लेइंग इलेवन में सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, इयोन मोर्गन और पैट कमिंस को शामिल किया।