छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

छत्तीसगढ़ में फिर बदलेंगे मौसम के मिजाज, इन जिलों में बारिश होने के आसार…

CG Weather News छत्तीसगढ़ में मानसून पर लगा ब्रेक हटने की संभावना है। जिससे उमस वाली गर्मी से अब राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक आज से मानसूनी गतिविधियां तेज होंगी। एक से दो दिनों में अच्छी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने दक्षिण छत्तीसगढ़ यानी बस्तर संभाग के जिलों में अच्छी बारिश की संभावना जताई है। जबकि दूसरे संभागों में भी हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। क्रवार को प्रदेश के ज्यादातर जिलों में आसमान साफ रहा और तेज धूप रही हालांकि कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश जरूर हुई है लेकिन बारिश के बाद फिर से धूप निकल गई। जिससे लोगों को उमस परेशान करने लगा। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक पश्चिमी हवाएं फिलहाल पर्याप्त गहराई से आ रही हैं और बादल बन रहे हैं। इसलिए प्रदेश में फिर से मानसून एक्टिव हो गया है।

 

Read more 2000 के नोट पर RBI का ताजा अपडेट आया सामने…

ख़बर शेयर करें:

Back to top button