फटाफट चेक करें अपना अकाउंट, कांग्रेस ने खाते में डाले 2000 रुपए – RGH NEWS
देश

फटाफट चेक करें अपना अकाउंट, कांग्रेस ने खाते में डाले 2000 रुपए

Womans get 2000 rupees: कर्नाटक। कर्नाटक में चुनाव से पहले कांग्रेस सरकार ने जनता से पांच वादे किए थे जिसे अब पूरा करने का समय आ गया है। उसी में से एक सिद्धारमैया सरकार ने वादा पूरा कर दिया है। सरकार ने मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी की मौजूदगी में महिलाओं के लिए गृह लक्ष्मी योजना शुरू की गई। इस योजना के तहत राज्य की महिलाओं के बैंक खातों में दो-दो हजार रुपये एख क्लिक से ट्रांसफर किए गए।

इस योजना को लॉन्च करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस ने चुनाव से पहले पांच चुनावी वादे किए थे। हमने कहा था कि कांग्रेस जो कहती है कि करती है। आज जब हमने बटन दबाया तो करोड़ों महिलाओं के बैंक खातों में दो हजार रुपये जमा हो गए। हर महीने राज्य की महिलाओं को दो-दो हजार रुपये उनके खातों में मिलेंगे। ये हमारी गारंटी है।

Read more: नई Hero Karizma XMR लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स…

Womans get 2000 rupees: उन्होंने कहा कि सरकारी बसों में महिलाओं का किराया नहीं लगेगा। अन्न भाग्य स्कीम के तहत हर व्यक्ति को 10 किलो चावल मिलेगा। इसके अलावा सभी के लिए 200 यूनिट बिजली फ्री भी दी जाएगी। एक योजना के अलावा अन्य सभी योजनाओं से महिलाओं को लाभ मिल रहा है।

 

 

Related Articles

Back to top button