मुख्यमंत्री ने ओणम पर्व की दी बधाई – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

मुख्यमंत्री ने ओणम पर्व की दी बधाई

रायपुर, 28 अगस्त 2023

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने ओणम पर्व के अवसर पर प्रदेशवासियों विशेषकर मलयाली समुदाय के लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी लोगों के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। उन्होंने कहा है कि ओणम दक्षिण भारत के जन-जीवन की गहराईयों से जुड़ा प्राचीन और पारम्परिक उत्सव है, जो आपसी प्रेम और सौहार्द्र का संदेश देता है। मलयाली भाई-बहनों द्वारा छत्तीसगढ़ में भी हर साल ओणम का त्यौहार उत्साह से मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि ओणम का त्यौहार सभी के जीवन में खुशहाली लेकर आए।

Related Articles

Back to top button