15 साल की लड़की का अपहरण कर डेढ़ महीने तक करता रहा बलात्कार – RGH NEWS
देश

15 साल की लड़की का अपहरण कर डेढ़ महीने तक करता रहा बलात्कार

Minor girl raped :  बलिया के कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की 15 वर्षीया एक किशोरी को कथित रूप से अगवा कर तकरीबन डेढ़ माह तक उसके साथ बलात्कार करने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को सोमवार को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार बलिया शहर के कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की 15 वर्षीया एक किशोरी गत नौ जुलाई को लापता हो गई जिसके बाद उसके पिता की तहरीर पर गत 10 जुलाई को अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था ।

कोतवाली के प्रभारी राजीव सिंह ने सोमवार को बताया कि पुलिस ने गत 26 अगस्त को किशोरी को मुक्त करा लिया तथा न्यायालय में उसका बयान दर्ज करवाया।

उन्होंने बताया कि किशोरी ने बयान दिया है कि बिहार के सिवान जिले के हक्काम गांव का राहुल कुमार सिंह उसे नौ जुलाई को अगवा कर देवरिया ले गया था तथा तकरीबन डेढ़ माह तक उसने उसके साथ बलात्कार किया है ।

Minor girl raped उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी राहुल को कोतवाली क्षेत्र के स्टेशन चौराहे से सोमवार को गिरफ्तार कर लिया ।

Related Articles

Back to top button