खेल

मुंबई ने राजस्थान को 57 रन से हराया…मुंबई की राजस्थान के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी जीत…मुंबई इंडियंस के लिए जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए….

आईपीएल के 13वें सीजन के 20वें मैच में मुंबई इंडियंस (एमआई) ने राजस्थान रॉयल्स (आरआर) को 57 रन से हरा दिया। रॉयल्स के खिलाफ मुंबई की रन के लिहाज से यह सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले 11 अप्रैल 2010 को जयपुर में 37 रन से हराया था। इस जीत के साथ मुंबई 8 पॉइंट के साथ टॉप पर पहुंच गई

अबु धाबी में खेले गए मैच में मुंबई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 194 रन का टारगेट दिया। इसके जवाब में राजस्थान 18.1 ओवर में 136 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। मुंबई के लिए सूर्यकुमार यादव ने सबसे ज्यादा 79 रन की पारी खेली। यह आईपीएल में उनका बेस्ट स्कोर है। सूर्यकुमार ने आईपीएल में अपनी 8वीं फिफ्टी लगाई।

रॉयल्स की खराब शुरुआत
लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने 12 रन पर ही 3 विकेट गंवा दिए थे। ट्रेंट बोल्ट ने यशस्वी जायसवाल को विकेटकीपर डिकॉक और संजू सैमसन को रोहित के हाथों कैच आउट कराया। दोनों बल्लेबाज खाता नहीं खोल सके। वहीं, जसप्रीत बुमराह ने स्टीव स्मिथ (6) को भी डिकॉक के हाथों कैच आउट कराया।

7 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके
राजस्थान के लिए जोस बटलर ने सबसे ज्यादा 70 रन की पारी खेली। हालांकि वे टीम को जीत नहीं दिला सके। कप्तान स्टीव स्मिथ और संजू सैमसन समेत टीम के 7 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। मुंबई के लिए जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। ट्रेंट बोल्ट और जेम्स पैटिंसन को भी 2-2 विकेट मिले।

हार्दिक और सूर्यकुमार के बीच 75 रन की नाबाद पार्टनरशिप हुई
सूर्यकुमार ने हार्दिक पंड्या के साथ 5वें विकेट के लिए 38 बॉल पर 75 रन की नाबाद पार्टनरशिप की। उनके अलावा रोहित शर्मा ने 35, हार्दिक पंड्या ने 30 और क्विंटन डिकॉक ने 23 रन की पारी खेली। इनके दम पर मुंबई ने 4 विकेट पर 193 रन बनाए। राजस्थान के लिए स्पिनर श्रेयस गोपाल ने 2 विकेट लिए, जबकि जोफ्रा आर्चर और कार्तिक त्यागी को 1-1 विकेट मिला।

 

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button