Nawazuddin Siddiqui की सेक्शन 108 का टीजर हुआ लॉन्च, इस दिन होगी रिलीज…

Section 108 Teaser : कंगना रनौत के प्रोडक्शन ‘टीकू वेड्स शेरू’ का हिस्सा बनने के बाद नवाजुद्दीन सिद्दीकी अब जल्द ही ‘सेक्शन 108’ में नजर आएंगे. इस फिल्म में वह रेजिना कैसेंड्रा के साथ काम करते नजर आएंगे. ‘सेक्शन 108’ अनीस बज़्मी द्वारा प्रेजेंट की गई हैं उनकी आखिरी फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ थी. वहीं ‘सेक्शन 108’ का टीज़र लॉन्च इवेंट बीते दिन मुंबई में हुआ. इस इवेंट में बज्मी के साथ फिल्म के लीड स्टार्स नवाज़ुद्दीन और रेजिना भी शामिल हुए.यह फिल्म देश में हुए एक बड़े घोटाले के इर्द-गिर्द घूमती है.. सेक्शन 108 का निर्देशन रसिख खान ने किया है.
सेक्शन 108′ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में तमाम सेलेब्स पहुंचे
‘सेक्शन 108’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में तमाम सेलेब्स पहुंचे थे. इस फंक्शन में फिल्म के लीड स्टार नवाज सूट-बूट में पहुंचे थे. वे काफी डैशिंग लग रहे थे. वहीं अनीस बस्मी भी डैशिंग लुक में नजर आए
इस दौरान रश्मि देसाई व्हाइट शर्ट के साथ शॉर्ट कलरफुल स्कर्ट में काफी अट्रैक्टिव लग रही थीं.

सेक्शन 108 का टीज़र रिलीज
नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी और रेजिना कैसेंड्रा की अगली फिल्म सेक्शन 108 का टीज़र सोमवार, 28 अगस्त की सुबह मेकर्स ने जारी कर दिया, टी-सीरीज़ ने अपने सोशल मीडिया चैनलों पर टीज़र को शेयर करते हुए लिखा, “क्या आप अपना दिमाग उड़ाने के लिए तैयार हैं? ‘सेक्शन 108’ नवाज और रेजिना के लीड में घोटाले का बम फोड़ता है! टीज़र लाइव – अपना पॉपकॉर्न ले आएं और लाइफटाइम स्कैम की राइड के लिए तैयार हो जाएं!”।
टीज़र में रेजिना को शिखा सक्सेना के रूप में दिखाया गया है, जो सनराइज इंश्योरेंस को रिप्रेजेंट करती है और नवाज से मदद मांगती है. नवाज फिल्म में ताहूर खान नाम के इंश्योरेंट क्लेम कंस्लटेंट की भूमिका निभा रहे हैं. वह उसके सामने एक मिशन बिलेनियर का दिलचस्प मामला पेश करती है, जो मिसिंग है और आने वाले दिनों में मृत घोषित कर दिया जाएगा, और फिर उसकी कंपनी को अरबपति के नॉमिनी को एक बड़ी रकम का भुगतान करना होगा, शिखा को लगता है कि यह एक स्कैम है और नवाज इस चुनौती को स्वीकार करने के लिए सहमत हो जाते हैं.
नवाजुद्दीन-रेजिना वर्क फ्रंट
वहीं वर्क फ्रंट की बात करें तो नवाजुद्दीन ‘हड्डी’ में भी नजर आएंगे जिसमें वह एक ट्रांसजेंडर की भूमिका निभा रहे हैं और फिल्म में उनके लुक ने काफी ध्यान आकर्षित किया है. अभिनेता को इससे पहले सुधीर मिश्रा की फिल्म ‘अफवाह’ में भूमि पेडनेकर के साथ देखा गया था. ‘हड्डी’ सितंबर में ओटीटी पर रिलीज होने वाली है.



