पीएम मोदी ने 51,000 युवाओं को दिया रोजगार का तोहफा... – RGH NEWS
शिक्षा

पीएम मोदी ने 51,000 युवाओं को दिया रोजगार का तोहफा…

PM Modi Rozgar Mela प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) ने आज रोजगार मेले (Rozgar Mela) में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये नवनियुक्त कर्मियों को 51,000 से अधिक अपॉइंटमेंट लेटर बांटे. इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने नवनियुक्त कर्मियों को संबोधित भी किया. यह रोजगार मेला देशभर में 45 स्थानों पर आयोजित किया गया. इस रोजगार मेला कार्यक्रम के जरिये केंद्रीय गृह मंत्रालय ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF), सीमा सुरक्षा बल (BSF), सशस्त्र सीमा बल (SSB), असम राइफल्स, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF), भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के साथ-साथ दिल्ली पुलिस में कर्मियों की भर्ती की है.

 

Read more पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर…

 

 

PM Modi Rozgar Melaनवनियुक्त कर्मियों को आईजीओटी कर्मयोगी पोर्टल पर एक ऑनलाइन मॉड्यूल ‘कर्मयोगी प्रारंभ’ के माध्यम से खुद को प्रशिक्षित करने का अवसर भी मिल रहा है. जहां ‘कहीं भी किसी भी उपकरण को सीखने के प्रारूप के लिए 673 से अधिक ई-लर्निंग पाठ्यक्रम उपलब्ध कराए गए हैं.

 

Related Articles

Back to top button