जीजा ने सोशल मीडिया पर वायरल की साली की अश्लील तस्वीर – RGH NEWS
देश

जीजा ने सोशल मीडिया पर वायरल की साली की अश्लील तस्वीर

Jija-Sali News : साली से शादी करने की हसरत पूरी नहीं हुई तो जीजा ने उसकी अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी। पूछने पर इकलौते साले की हत्या करने की धमकी दे रहा है। लड़की की मां की तहरीर पर पुलिस ने दामाद सहित चार लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। कुशीनगर स्थित खड्डा थाना क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस तहरीर देकर बताया है कि उसका दामाद उसकी नाबालिग बेटी पर बुरी नजर रखता था। शादी करने के लिए आमादा था। जब लड़की की मां ने इनकार किया तो नाराज हो गया।

 

Read more: Raigarh News: ग्राम कोयलंगा में चक्रधरनगर पुलिस की बड़ी शराब रेड कार्यवाही 30 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर वायरल की लड़की की अश्लील तस्वीर

Jija-Sali News उसने चुपके से लड़की की अश्लील तस्वीर खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद लड़की व उसका परिवार सदमे में है। जब इस बात का ऐतराज किया गया तो आरोपी ने लड़की के भाई की हत्या करने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल निवासी अशफाक, फरियाद, आबरून और इरशाद के विरुद्ध महिला की लज्जा भंग करने, जान से मारने की धमकी देने सहित आईटी एक्ट में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button