देश

चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग से देश भर में फैली खुशी की लहर

Chhandrayan 3 landed successfully नईदिल्ली। भारत ने चंद्रमा पर चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग करके इतिहास बना दिया है, चंद्रयान 3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग हो गई है, यह क्षण भारत के गर्व का क्षण है। चंद्रयान 3 ने सफल लैंडिंग करके चंद्रयान 2 की असफलता को भुला दिया है।

Read more: Samsung लॉन्च करने जा रहा धमाकेदार कैमरे वाला फोन, यहां देखें फुल डिटेल

Chhandrayan 3 landed successfully भारत का मून मिशन यानी चंद्रयान-3 आज शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग कर गया है। चंद्रयान-3 साउथ पोल इलाके में लैंडिंग कर गया है। भारत साउथ पोल इलाके में पहुंचने वाला पहला, जबकि सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला चौथा देश होगा। भारत से पहले अमेरिका, रूस और चीन चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग कर चुके हैं, इसरो के इस महत्वाकांक्षी मिशन को लेकर पूरे देश में उत्साह है। चंद्रयान-3 की सफलता के लिए देशभर के मंदिरों में पूजा अर्चना और मस्जिदों में दुआ मांगी जा रही थी।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button