कच्चे तेल के दाम में गिरावट, इन शहरों में सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल…

कच्चे तेल की कीमत के बारे में जानें-
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत के बारे में बात करें तो इसमें गिरावट देखी जा रही है. ब्रेंट क्रूड ऑयल (Brent Crude Oil) और डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल (WTI Crude Oil) दोनों लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं. डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल के दाम में 0.46 फीसदी की गिरावट दर्ज की जा रही है और यह 80.35 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है. वहीं ब्रेंट क्रूड ऑयल के दाम में 0.18 फीसदी की कमी देखी जा रही है और यह 83.88 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है.
किन शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम हुआ बदलाव-
- आगरा- पेट्रोल 45 पैसे महंगा होकर 96.63 रुपये, डीजल 44 पैसे सस्ता होकर 89.80 रुपये लीटर बिक रहा है.
- गुरुग्राम- पेट्रोल 33 पैसे महंगा होकर 96.99 रुपये, डीजल 17 पैसे महंगा होकर 89.76 रुपये लीटर बिक रहा है.
- लखनऊ- पेट्रोल 17 पैसे महंगा होकर 96.74 रुपये, डीजल 17 पैसे महंगा होकर 89.93 रुपये लीटर बिक रहा है.
- अहमदाबाद- पेट्रोल 20 पैसे सस्ता होकर 96.42 रुपये, डीजल 21 पैसे सस्ता होकर 92.17 रुपये लीटर बिक रहा है.
- अजमेर- पेट्रोल 34 पैसे सस्ता होकर 108.54 रुपये, डीजल 31 पैसे सस्ता होकर 93.78 रुपये लीटर बिक रहा है.
- नोएडा- पेट्रोल 17 पैसे सस्ता होकर 96.59 रुपये, डीजल 17 पैसे सस्ता होकर 89.76 रुपये लीटर बिक रहा है.
- जयपुर- पेट्रोल 7 पैसे महंगा होकर 108.85 रुपये, डीजल 7 पैसे महंगा होकर 93.72 रुपये लीटर बिक रहा है.
- पटना- पेट्रोल 7 पैसे महंगा होकर 107.54 रुपये, डीजल 7 पैसे महंगा होकर 94.32 रुपये लीटर बिक रहा है.
Read more दिग्गज क्रिकेटर का 49 साल की उम्र में कैंसर से हुआ निधन…
केवल मैसेज के जरिए चेक करें अपने शहर के लेटेस्ट दाम-
Petrol Rate on 23 August अगर आप अपने शहर के नए पेट्रोल-डीजल के दाम को चेक करना चाहते हैं तो केवल एक एसएमएस के जरिए चेक कर सकते हैं. इसके लिए बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक < डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज दें. इंडियन ऑयल के ग्राहकों को RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजें.HPCL के ग्राहक को HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 पर भेज दें. इसके बाद आपको कुछ ही मिनटों में नए दाम के बारे में जानकारी मिल जाएगी.



