Raigarh News: मुख्यमंत्री ने नवीन तहसील कापू का किया वर्चुअल शुभारंभ – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News: मुख्यमंत्री ने नवीन तहसील कापू का किया वर्चुअल शुभारंभ

Raigarh News
Raigarh News

Raigarh News रायगढ़, 20 अगस्त 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने जिले में प्रशासनिक इकाईयों के सुदृढ़ीकरण एवं चहुमुंखी विकास के लिए पूर्व प्रधानमंत्री स्व.श्री राजीव गांधी की जयंती सद्भावना दिवस के अवसर पर वीडियो कान्फ्रेेसिंग के माध्यम से नवीन तहसील कापू का शुभारंभ किया।
वर्चुअल उद्घाटन कार्यक्रम में धरमजयगढ़ विधायक श्री लालजीत सिंह राठिया ने कहा कि कापू के नई तहसील बनने से यहां के लोगों को राजस्व संबंधी तथा अन्य कार्यों के लिए सुविधा मिलेगी एवं आसानी से कार्य होंगे। शासन द्वारा प्रशासनिक विकेन्द्रीकरण किए जाने का प्रत्यक्ष लाभ जनसामान्य को मिलेगा।
नवीन तहसील कापू की भौगोलिक सीमाएं उत्तर एवं पश्चिम में तहसील मैनपाट, जिला सरगुजा, दक्षिण में तहसील धरमजयगढ़, जिला रायगढ़ पूर्व में तहसील पत्थलगांव, जिला-जशपुर की सीमा से लगी हुई है। गठित नवीन तहसील कापू में कुल ग्रामों की संख्या 60 है। जिसमें ग्राम पंचायत 41, जिसका क्षेत्रफल 326.48 वर्ग किलोमीटर है। कुल पटवारी हल्का नंबर 20 है। प्रस्तावित तहसील की कुल जनसंख्या प्रतिशत 62548 है।

Read more: Raigarh News: अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को कार्य पर उपस्थित रहने संबंधी स्वास्थ्य अधिकारी ने जारी किया आदेश

वर्चुअल कार्यक्रम के दौरान जनपद अध्यक्ष श्री पुनीत कुमार राठिया, उपाध्यक्ष श्री रमेश अग्रवाल, एसडीएम श्री डिगेश पटेल, धरमजयगढ़ तहसीलदार श्री भोजकुमार डहरिया, कापू तहसीलदार श्री उज्जवल पाण्डेय, सीईओ जनपद श्री शिवकुमार टंडन, आरआई, पटवारी एवं बड़ी संख्या में जनसामान्य उपस्थित थे।*मुख्यमंत्री ने नवीन तहसील कापू का किया वर्चुअल शुभारंभ*

*शासन द्वारा प्रशासनिक विकेन्द्रीकरण से जनसामान्य को मिलेगा प्रत्यक्ष लाभ*

रायगढ़, 20 अगस्त 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने जिले में प्रशासनिक इकाईयों के सुदृढ़ीकरण एवं चहुमुंखी विकास के लिए पूर्व प्रधानमंत्री स्व.श्री राजीव गांधी की जयंती सद्भावना दिवस के अवसर पर वीडियो कान्फ्रेेसिंग के माध्यम से नवीन तहसील कापू का शुभारंभ किया।
वर्चुअल उद्घाटन कार्यक्रम में धरमजयगढ़ विधायक श्री लालजीत सिंह राठिया ने कहा कि कापू के नई तहसील बनने से यहां के लोगों को राजस्व संबंधी तथा अन्य कार्यों के लिए सुविधा मिलेगी एवं आसानी से कार्य होंगे। शासन द्वारा प्रशासनिक विकेन्द्रीकरण किए जाने का प्रत्यक्ष लाभ जनसामान्य को मिलेगा।
नवीन तहसील कापू की भौगोलिक सीमाएं उत्तर एवं पश्चिम में तहसील मैनपाट, जिला सरगुजा, दक्षिण में तहसील धरमजयगढ़, जिला रायगढ़ पूर्व में तहसील पत्थलगांव, जिला-जशपुर की सीमा से लगी हुई है। गठित नवीन तहसील कापू में कुल ग्रामों की संख्या 60 है। जिसमें ग्राम पंचायत 41, जिसका क्षेत्रफल 326.48 वर्ग किलोमीटर है। कुल पटवारी हल्का नंबर 20 है। प्रस्तावित तहसील की कुल जनसंख्या प्रतिशत 62548 है।
Raigarh News वर्चुअल कार्यक्रम के दौरान जनपद अध्यक्ष श्री पुनीत कुमार राठिया, उपाध्यक्ष श्री रमेश अग्रवाल, एसडीएम श्री डिगेश पटेल, धरमजयगढ़ तहसीलदार श्री भोजकुमार डहरिया, कापू तहसीलदार श्री उज्जवल पाण्डेय, सीईओ जनपद श्री शिवकुमार टंडन, आरआई, पटवारी एवं बड़ी संख्या में जनसामान्य उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button