भारत का का पहला 3डी प्रिंटेड डाकघर बेंगलुरु में खोला गाया…

3D-printed post office in India: जब भी प्रिंटर की बात होती है तो हमारा ख्याल किसी पेज में फोटो कॉपी करने या फिर दूसरे तरह के डिजाइन प्रिंट करने का ही ख्याल आता है। लेकिन, क्या आपने कभी सोचा है कि प्रिंटर के माध्यम से कोई बिल्डिंग या फिर घर भी बनाया जा सकता है। शायद पहले यह ख्याल कभी न आया हो लेकिन अब आपको यह जानकर हैरानी होगी कि भारत ने इसमें एक बड़ी उपबल्धि हासिल कर ली है। देश में 3D प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी की मदद से एक पोस्ट ऑफिस की बिल्डिंग को बनाया गया है और इसमें ऑफिस भी ओपन कर दिया गया।
बता दें कि बेंगलुरु में देश का पहला 3D प्रिंटेड पोस्ट ऑफिस खोला गया। केंद्रीय मंत्री अश्वनी वैष्णव ने इसका उद्घाटन किया। इस पोस्ट ऑफिस को 3D प्रिंटेड पोस्ट ऑफिस नाम दिया गया है। उन्होंने इस बिल्डिंग के बनने का एक वीडियो भी सोशल मीडिया में शेयर किया है। 3D प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी की मदद से बिल्डिंग बनाने की सफलता पर पीएम मोदी ने भी टीम को बधाई दी है।
3D प्रिंटर की मदद से बने इस पोस्ट ऑफिस की खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए 45 दिन के समय का लक्ष्य रखा गया था लेकिन इसे सिर्फ 43 दिन में पूरा कर लिया गया है। इस बिल्डिंग को IIT मद्रास और L&T ने मिलकर बनाया है। इस 3D पोस्ट ऑफिस को 1021 वर्ग फुट के क्षेत्र में बनाया गया है।
3D-printed post office in India3D प्रिंटर की मदद से बने इस पोस्ट ऑफिस की खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए 45 दिन के समय का लक्ष्य रखा गया था लेकिन इसे सिर्फ 43 दिन में पूरा कर लिया गया है। इस बिल्डिंग को IIT मद्रास और L&T ने मिलकर बनाया है। इस 3D पोस्ट ऑफिस को 1021 वर्ग फुट के क्षेत्र में बनाया गया है।
Read moreऑटो पार्ट्स की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ राख..



