देश

2 IAS अफसरों को एक हफ्ते की जेल….50-50 हज़ार रु जुर्माना भी..

IAS Offiecers जबलपुर: मध्यप्रदेश राज्य में दो भारतीय प्रशासनिक सेवा अफसरों को 7-7 दिन तक कैद की सजा सुनाई है। इसके अलावा दोनों अफसरों पर 50-50 हज़ार रु का जुर्माना भी आरोपित किया गया है। पूरा प्रकरण कोर्ट की अवमानना से जुड़ा हुआ है।अदालत के अवमानना के मामले में इस पूरे फैसले को ऐतिहासिक बताया जा रहा है।

Read more: Raigarh News: सोनिया नगर सब स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश, कोतवाली पुलिस कर रही जांच…

IAS Offiecers दरअसल जिन दो आईएएस अफसरों को यह सजा सुनाई गई है उनमे छतरपुर के पूर्व कलेक्टर शीलेंद्र सिंह और छतरपुर के ही तत्कालीन एडीएम अमर बहादुर सिंह का नाम शामिल है।अवमानना का यह पूरा मामला ज़िला समन्वयक रचना द्विवेदी के नियम विरुद्ध स्थानांतरण से जुड़ा हुआ है। स्थानांतरण आदेश के बाद सेवा बर्ख़ास्तगी के इस प्रकरण पर हुई सुनवाई के दौरान भारतीय प्रशासनिक सेवा अफसरों के विरुद्ध हाईकोर्ट के जस्टिस जी एस अहलूवालिया ने यहब आदेश पारित किया है।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button