प्रवासियों से भरी नाव पलट ने से 60 लोगों की दर्दनाक मौत…

Cape Verde अटलांटिक महासागर में केप वर्डे आईलैंड के पास प्रवासियों से भरी एक नाव पलट गई। हादसे में 60 लोगों की डूबकर मौत होने की आशंका जताई जा रही है। वहीं, 38 लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया। स्थानीय मोर्चुरी में अब तक 7 डेड बॉडी आ चुकी हैं।
इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन ऑफ माइग्रेशन (IOM) ने बुधवार को बताया कि यह बोट पिछले महीने सेनेगल से चली थी। इसमें 100 से ज्यादा रिफ्यूजी सवार थे।
नाव कब पलटी, यह अभी तक पता नहीं चल सका है। इसे आखिरी बार सोमवार को एक स्पैनिश फिशिंग बोट ने देखा था। उन्होंने केप वर्डे के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी।
स्पैनिश कैनरी आईलैंड जाना चाहते हैं अफ्रीकी प्रवासी
केप वर्डे वेस्ट अफ्रीकन कोस्ट के पास स्थित एक आईलैंड नेशन है। स्पैनिश कैनरी आईलैंड जाने वाली नावें यहां से होकर गुजरती हैं। कैनरी आईलैंड को यूरोपियन यूनियन का गेटवे कहा जाता है।
हजारों की संख्या में अफ्रीकी प्रवासी गरीबी और युद्ध जैसे हालातों से बचने के लिए अवैध रूप से यूरोपियन यूनियन जाने की कोशिश करते हैं। वे ज्यादातर छोटी नावों से सफर करते हैं और अपनी जान खतरे में डालते हैं।
Read more इन 5 बैंकों ने ग्राहकों को दिया झटका, लोन लेना हो गया महंगा…
पिछले साल 559 लोगों ने जान गंवाई
Cape Verde2022 में कैनरी आईलैंड पहुंचने की कोशिश करने के दौरान 559 लोगों ने जान गंवाई। इस साल के शुरुआती 6 महीनों में कैनरी आईलैंड जाने की कोशिश करने वाले 126 लोग मारे गए या लापता हो गए। इस दौरान 15 नावों के टूटने के मामले सामने आए। इसी साल जनवरी में केप वर्डे में रेस्क्यू टीमों ने 90 लोगों की जान बचाई थी।



