अब 5% पर मिलेगा 1 लाख रुपए तक का लोन, कैबिनेट का बड़ा फैसला – RGH NEWS
देश

अब 5% पर मिलेगा 1 लाख रुपए तक का लोन, कैबिनेट का बड़ा फैसला

Govt gave Loan up to Rs 1 lakh at 5 percentपीएम मोदी की अध्यक्षता में बुधवार 16 अगस्त को केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक हुई। इस बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए। मीटिंग के बाद केंद्रीय मंत्रिमंडल के फैसलों के बारे में जानकारी देते हुए केंद्रीय आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी देते हुए बताया कि आज की बैठक में विश्वकर्मा योजना को कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है

केंद्रीय आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी देते हुए बताया कि पीएम मोदी ने अपने स्वतंत्रता दिवस के भाषण में कारीगरों के लिए विश्वकर्मा योजना की घोषणा की थी। जिसके बाद आज मोदी कैबिनेट की मीटिंग में कैबिनेट ने 13,000 करोड़ रुपये की विश्वकर्मा योजना को मंजूरी दी गई है।

Read more: इस दिन से मिलेंगे वर्ल्ड कप मैच के टिकट, ऑनलाइन कर सकते हैं अप्लाई

Govt gave Loan up to Rs 1 lakh at 5 percent: इससे शिल्पकारों को 1 लाख रुपये तक का लोन 5 प्रतिशत पर दिया जाएगा। विश्वकर्मा योजना से 30 लाख शिल्पकार परिवारों को लाभ होगा। छोटे-छोटे कस्बों में अनेक वर्ग ऐसे हैं जो गुरु-शिष्य परंपरा के तहत कौशल से जुड़े कार्यों में लगे हैं। इनमें लोहार, कुम्हार, राज मिस्त्री, धोबी, फूल का काम करने वाले, मछली का जाल बुनने वाले, ताला-चाबी बनाने वाले, मूर्तिकार आदि शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button