छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

मुख्यमंत्री ने वीरांगना अवंतीबाई की जयंती पर उन्हें किया नमन

रायपुर, 15 अगस्त 2023

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की 16 अगस्त को जयंती पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी ने 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी देशभक्ति, शौर्य और बलिदान हमें हमेशा प्रेरित करती रहेंगी।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button