सचिन को ‘लप्पू’ और ‘झींगुर’ बोलना आंटी को पड़ा महँगा,गर्लफ्रेंड सीमा उठाने जा रही है ये बड़ा कदम

Sachin Lappu and Jhingur Viral Video नोएडा: पिछले दिनों एक आंटी का वीडियों इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा था। आंटी ने सचिन और सीमा पर बात करते हुए उसके बॉयफ्रेंड सचिन को लप्पू और झींगुर कहा था। इतना ही नहीं बल्कि आंटी जिनका नाम मिथिलेश भाटी है उसने यह तक कहा डाला था कि सचिन को कुछ बोलना नहीं आता और वह चुप रहता है। आंटी मिथिलेश का यह वीडियों इस कदर वायरल हुआ था कि वह रातों रात सोशल मीडिया सनसनी बन गई थी। कई बड़े चैनलों ने उनका इंटरव्यू भी किया। फरमाइश पर वह सभी चैनलों में अपनी बात दोहराती भी थी और सचिन को लप्पू और झींगुर कहती थी। हालांकि मिथिलेश भाटी को यह मामला उल्टा पड़ता नजर आ रहा है।
Read more: इस उद्देश्य से साइकिल से पूरा भारत घूम रहे ये दो युवा
दरअसल सीमा की तरफ से उनके वकील एपी सिंह ने मिथिलेश भाटी को कानूनी नोटिस भेजे जाने का दावा किया है। एपी सिंह ने मिथिलेश की बातों की आलोचना करते हुए कि यह देश के हर पति का अपमान है और जल्द ही उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई का नोटिस भी भेजेंगे।
Sachin Lappu and Jhingur Viral Video वही वकील एपी सिंह की इस प्रतिक्रिया के बाद मिथिलेश भाटी के सुर भी बदल गए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक़ मिथिलेश ने इस बारे में कहा है कि उनकी जिबान फिसल गई थी। (Sachin Lappu and Jhingur Viral Video) उनके बोलने का आशय किसी का अपमान करना नहीं था। बता दे कि मिथिलेश को लेकर सोशल मीडिया में लगातार मीम्स बन रहे है।



