देश

नक्सलियों का बड़ा हमला, 2 जवान शहीद…

Jharkhand Naxal News झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में स्वतंत्रता दिवस के ठीक पहले नक्सलियों के हमले में दो पुलिसकर्मी शहीद हो गए हैं। शहीदों में सबइंस्पेक्टर अमित तिवारी और कांस्टेबल गौतम राणा शामिल हैं। 14-15 अगस्त की दरमियानी रात लगभग 12.30 बजे टोंटो थाना क्षेत्र अंतर्गत तुम्बाहाका जंगली क्षेत्र में झारखंड पुलिस के कैंप के पास नक्सलियों ने घात लगाकर अचानक गोलीबारी कर दी। बताया गया कि हमले के पीछे एक करोड़ के इनामी माओवादी कमांडर मिसिर बेसरा के दस्ते का हाथ है। चार दिनों के भीतर पुलिस पर नक्सलियों का यह दूसरा हमला है।

Jharkhand Naxal Newsपुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, लेकिन नक्सली घने जंगल का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे। शहीद अमित तिवारी पलामू के रहने वाले हैं। बताया जाता है कि वह तीन दिन पहले ही एक बेटे के पिता बने हैं। वह अभियान खत्म कर अपने घर लौटने वाले थे, लेकिन इसके पहले ही शहीद हो गए। दूसरे शहीद गौतम कुमार राणा अपने पिता के आकस्मिक निधन के बाद अनुकंपा के आधार पर पुलिस की सेवा में बहाल हुए थे। दोनों के परिजनों को शहादत की जानकारी दे दी गई है। इस घटना के बारे में फिलहाल झारखंड पुलिस का आधिकारिक तौर पर कोई बयान सामने नहीं आया है।

 

 

Read more माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का स्वतंत्रता दिवस संदेश- पुलिस परेड ग्राउण्ड ,रायपुर

 

 

 

Related Articles

Back to top button