15 अगस्त के मौके पर सिनेमाघरों पर फ्री में देखें Gadar 2, DM ने जारी किए आदेश... – RGH NEWS
मनोरंजन

15 अगस्त के मौके पर सिनेमाघरों पर फ्री में देखें Gadar 2, DM ने जारी किए आदेश…

Gadar 2 Free  tickets स्वतंत्रता ​दिवस को लेकर पूरे देशभर में तैयारियां जोरों से चल रही है। इस बीच, उत्तर प्रदेश के लखनऊ प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लखनऊ के सभी मल्टीप्लेक्स में फ्री में फिल्में दिखाई जाएंगी। इस दिन फिल्म देखने के लिए दर्शकों को टिकट खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस संबंध में लखनऊ प्रशासन ने आदेश जारी किया है।

Gadar 2 Free  ticketsजारी आदेश में लखनऊ के जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने कहा कि राष्ट्रीय पर्व ‘स्वतन्त्रता दिवस- 2023’ पर बीते साल की तरह इस वर्ष भी जिले में संचालित मल्टीप्लेक्सेज में देशभक्ति की फिल्मों का निःशुल्क प्रदर्शन किया जाएगा। बतातें चलें कि राजधानी लखनऊ में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर यह परंपरा चली आ रही है कि जिला प्रशासन की ओर से देशभक्ति की फिल्म दिखाई जाती है। हर बार की तरह इस बार भी निशुल्क फिल्म का प्रदर्शन किया जा रहा है।

नोट कर लें, मल्टीप्लेक्स, टाइम और फिल्म

वेव सिनेमा में आईबी-71, दोपहर 1 बजे, सीटें- 228

सिनेपोलिस, वन अवध मॉल में भाग मिल्खा भाग, दोपहर 1 बजे, सीटें- 163

सिनेपॉलिस, फन मॉल में भाग मिल्खा भाग, दोपहर 12:30 बजे, 217 सीटें

पीवीआर सहारागंज मॉल में भाग मिल्खा भाग, दोपहर 1:30 बजे, 202 सीटें

पीवीआर सिंगापुर मॉल में भाग मिल्खा भाग, दोपहर 1:30 बजे, सीटें 194

पीवीआर फीनिक्स मॉल में भाग मिल्खा भाग, दोपहर 1:30 बजे, सीटें 124

पीवीआर लुलु मॉल भाग मिल्खा भाग, दोपहर 1:30 बजे, सीटें 74

आईनॉक्स, गोमतीनगर भाग मिल्खा भाग, दोपहर 1 बजे, सीटें- 123

आईनॉक्स गार्डन गैलेरिया तेलीबाग में भाग मिल्खा भाग, दोपहर 1 बजे, सीटें 144

आईनॉक्स उमराव निशातगंज में भाग मिल्खा भाग, दोपहर 1 बजे सीटें 225

 

 

Read more पाकिस्तान के नाम की जर्सी पहनेगी टीम इंडिया, BCCI ने भी दी मंजूरी…

 

 

Gadar 2 Free  ticketsआईनॉक्स क्राउन मॉल चिनहट में भाग मिल्खा भाग, दोपहर 1 बजे सीटें 139

आईनॉक्स, एमराल्ड मॉल आशियाना में भाग मिल्खा भाग, दोपहर 1 बजे, सीटें 133

आईनॉक्स, पैलेसियो मॉल में भाग मिल्खा भाग, दोपहर 1 बजे, सीटें 78

मूवीमैक्स, आलमबाग बस अड्डा आईबी-71 दोपहर 12 बजे, सीटें 174

Related Articles

Back to top button