अगर किसी लड़की को भेजते हैं रेड हार्ट वाला इमोजी, तो जाना पड़ सकता है जेल

jailed for sending red heart emoji Social Media प्लेटफॉर्म आज के समय में सबसे ज्यादा लोकप्रिय हो गई है। लोग सोशल मीडिया के जरिए देश विदेशों तक बात करते हैं। आज हर कोई सोशल मीडिया के माध्यम से अपने लोगों से बात करते हैं, जाहिर सी बात है कि लोग बात करते समय अपने खास लोगों को इमोजी भेजते हैं। कई लोगों चैट के दौरान अपना प्यार भी इजहार करते हैं। इस दौरान वे हार्ट का इमोजी भी भेजते हैं। हांलकि हार्ट वाली इमोजी कोई गलत नहीं है। वैसे तो सोशल मीडिया पर कई तरह के इमोजी शामिल है। इसमें एक हार्ट वाली इमोजी भी है। जिसमें आपको कई तरह के कलर मिल जाते हैं।
इसका इस्तेमाल अक्सर चैटिंग के दौरान किया जाता है। भारतीय ही नहीं बल्कि तमाम देशों में इसका इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि अगर आप किसी भी महिला को लाल वाली इमोजी भेजते हैं तो आपको जेल जाना पड़ सकता है। जी हां आपने सही पढ़ा। आइए जानते है कहा लागू है ये नियम।
Read more: संसद में मोदी सरकार पर बरसे राहुल
इस देश में लागू है ये नियम
दरअसल, कुवैत और किंगडम ऑफ सऊदी अरेबिया में इस तरह का नियम बनाया गया है। अगर आप WhatsApp या किसी अन्य सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर किसी भी लड़की को लाल कलर हार्ट इमोजी भेजते हैं तो यहां के नियम के अनुसार गलत माना जाता है। इसके लिए दो साल की सजा का प्रावधान है और 2,000 कुवैती दीनार (5,35,584 रुपये) से अधिक का जुर्माना नहीं हो सकता है।
jailed for sending red heart emoji Social Media इसी तरह, सऊदी अरब में व्हाट्सएप पर ‘रेड हार्ट’ इमोजी भेजने पर दो से पांच साल की जेल हो सकती है, साथ ही 100,000 सऊदी रियाल (21,92,588 रुपये) का जुर्माना भी लगाया जा सकता है। अगर आप इस नियम का बार-बार उल्लंघन करते हैं तो इसकी वजह से पांच साल की जेल के साथ 300,000 सऊदी रियाल (65,77,838 रुपये) तक का जुर्माना भी दोषी व्यक्ति पर लगाया जा सकता है।



