खेल

BCCI होगा मालामाल,जानें कैसे

BCCI NEWS नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड मार्च 2028 तक पांच साल के चक्र में भारत के 88 घरेलू मैचों के टीवी और डिजिटल अधिकार अलग अलग बेचकर एक अरब डॉलर (करीब 8200 करोड़ रूपये) का आंकड़ा पार कर सकता है. नए चक्र में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 21 घरेलू मैच (पांच टेस्ट, छह वनडे और 10 टी20) और इंग्लैंड के खिलाफ 18 मैच (10 टेस्ट, तीन वनडे और पांच टी20) हैं. भारत को कुल 25 टेस्ट, 27 वनडे और 36 टी20 खेलने हैं.

पिछले पांच साल के चक्र में (2018 से 2023) बीसीसीआई ने 94 करोड़ 40 लाख डॉलर ( करीब 6138 करोड़ रुपये ) स्टार इंडिया से हासिल किए जिसमें प्रति मैच 60 करोड़ रुपये ( डिजिटल और टीवी) शामिल हैं. इस बार बीसीसीआई डिजिटल और टीवी अधिकारों के लिये अलग अलग बोलियां मंगवाएगा. आईपीएल के दौरान मीडिया अधिकारों से उसे 48390 करोड़ रुपये की कमाई हुई जिसमें डिजिटल अधिकार और टीवी अधिकार शामिल थे.

 

Read more: Raigarh News: जिले के नवीन स्वामी आत्मानंद स्कूल भवनों का कायाकल्प अंतिम चरण में

ई नीलामी के जरिए पूरी होगी नीलामी प्रक्रिया
नीलामी की प्रक्रिया आईपीएल की तरह ही ई नीलामी के जरिये पूरी होगी. इस व्यवसाय से जुड़े एक प्रसारक का मानना है ,‘अभी कोई आंकड़ा बताना मुश्किल होगा लेकिन पिछली बार की तुलना में डॉलर और रुपये का अनुपात भी बदल गया है. लेकिन डिजिटल अधिकारों के लिए टीवी अधिकारों से अधिक पैसा मिल सकता है.’

तीन महीने बाद वर्ल्ड कप का आयोजन होना है
BCCI NEWS भारत के घरेलू मैचों के लिए डिज्नी, स्टार प्रमुख दावेदार होंगे और जी बोली लगा सकता हैं अगर सितंबर के पहले सप्ताह में होने वाली नीलामी से पहले सोनी के साथ उसका विलय हो जाए. तीन महीने बाद विश्व कप होना है और अगर भारत नहीं जीतता है तो विज्ञापन राजस्व पर असर पड़ेगा. एक अन्य प्रसारक ने कहा ,‘इस चक्र में 25 घरेलू टेस्ट होने हैं. पिछले चक्र को देखें तो कितने टेस्ट पांचवें दिन तक चले. अधिकांश तीन दिन में खत्म हो गए. यह भी एक पहलू है.’

Related Articles

Back to top button